Noodle Samosa Recipe : क्रिस्पी नूडल्स समोसा खाने के बाद चट कर जाएंगे उंगलियां
Noodle samosa recipe easy, Best noodle samosa recipe, Chinese noodle samosa recipe, Chicken noodle samosa recipe, noodles samosa near me, chinese samosa recipe, chowmein samosa price, pasta samosa

Noodle Samosa Recipe : हम आपको टेस्टी नूडल्स समोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। समोसा तो आपने खाया ही होगा, क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करके देखें। आजकल बाजारों में मैकरोनी, पिज्जा, चॉकलेट, मैगी समोसा भी मिलने लगा है और कमाल की बात यह है कि लोग इन्हें भी बड़े चाव से खाते हैं। अभी कुछ सालों से स्पाइसी चाइनीज नूडल्स वाले समोसे भी काफी ट्रेंड में हैं। इनमें आलू की जगह स्पाइसी नूडल्स स्टफ किए जाते हैं और फिर तेल में डीप फ्राई किया जाता है। आइए विस्तार से इसे बनाने की विधि जान लेते है……
खबर ये भी हैं : Bijasani Temple News : आज मचेगी राधा महारानी के जन्मोत्सव पर भजनों की धूम
समोसा नूडल्स बनाने के लिए कुछ जरूरी सामान (Noodle Samosa Recipe)
- 1 कप नूडल्स
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच लहसुन
- 2 बड़े चम्मच गाजर
- 1/4 कप पत्ता गोभी
- 2 चम्मच बीन्स
- 1 चम्मच शिमला मिर्च
- 1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा
- 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च
- नमक स्वादानुसार
- 300 ग्राम मैदा
खबर ये भी हैं : Business Idea : कम पैसे में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई
नूडल्स समोसा का कैसे बनाये मसाला
- सबसे पहले हम नूडल्स बनाकर तैयार करेंगे, तो इसके लिए नूडल्स को उबाल लें और सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काटकर अलग रख लें।
- एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें और गर्म होने पर इसमें बारीक कटा अदरक-लहसुन, चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह सॉते कर लें।
- इसके बाद इसमें कटी हुई सारी सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, बारीक कटी पत्ता गोभी, शिमला मिर्च के साथ-साथ रेड चिली सॉस, सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इन्हें थोड़ा नरम होने तक 2-3 मिनट पकाएं।
- अब इसमें बारीक कटे हरे प्याज डालें और मध्यम आंच पर सब्जियों को 5 मिनट तक भून लें। जब यह अच्छे से भून जाता है
इस विधि से बनाये नूडल्स समोसा
- इसके बाद में आपको इन सब्जियों के ऊपर कॉर्नस्टार्च छिड़कें और उसमें उबले हुए नूडल्स डालकर सारी चीजों को टॉस करें।
- इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
- इस आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दें। 30 मिनट बाद आटे को एक बार फिर से गूंथ लें और उसकी लोइयां बनाकर बराबर भागों में बांट लें।
- फिर बेलन से इन्हें लंबी पूरी के आकार में बेल लें और बीच से काटकर एक तरफ रख दें।
- अब एक शीट लें, शीट के किनारों पर पानी लगाएं और दोनों सिरों को मिलाकर पॉकेट बनाते हुए सील करें। और इस बात का खास ध्यान रखे की यह अच्छे से पैक हो जाए।
खबर ये भी हैं : Chori Khulasa : सांईखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी, एक सप्ताह पहले सेमझिरा हाई स्कूल में की थी चोरी



