Crime

Betul gram panchayat news: 4 इंच की सीसी रोड, फर्जी बिल और लाखों की निकासी पर उठे सवाल

Betul Gram Panchayat News: Questions raised over 4-inch CC road, fake bills and withdrawal of lakhs

Betul gram panchayat news: चिचोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनियाजाम में निर्माण कार्यों और वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंचों और ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंचायत में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की सूक्ष्म जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Betul gram panchayat news

Betul gram panchayat news: मिलीभगत से निर्माण

शिकायतकर्ताओं राम प्रसाद इवने, पंच मोहन, संगीता का आरोप है कि पंचायत में सरपंच और प्रभारी सचिव की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। विशेष रूप से सीसी रोड निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता के बजाय केवल लगभग चार इंच सीमेंट-कांक्रीट की परत डालकर सड़क निर्माण को पूर्ण दर्शाया जा रहा है, जबकि संबंधित कार्यों की राशि का आहरण भी किया जा चुका है।

Betul gram panchayat news: नियमित बैठकों का आयोजन नहीं किया

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रभारी सचिव संतोष शिवहरे द्वारा पिछले दो वर्षों से ग्राम पंचायत की नियमित बैठकों का आयोजन नहीं किया गया है। वहीं एक वर्ष से ग्रामसभा भी आयोजित नहीं हुई है। आरोप है कि सचिव महीनों तक पंचायत में उपस्थित नहीं रहते। शिकायतकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया है कि संतोष शिवहरे धनियाजाम के अलावा दो अन्य पंचायतों में भी सचिव पद का दायित्व संभाल रहे हैं, जबकि उनकी मूल पदस्थापना ग्राम पंचायत झिरियाडोह में है और दोनों पंचायतों के बीच लगभग 50 किलोमीटर की दूरी है, जो नियमों के विपरीत बताई गई है।

Betul gram panchayat news

Betul gram panchayat news: गंभीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत दर्पण, पांचवें वित्त आयोग तथा पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि से बिना कार्य कराए धनराशि आहरित की गई है। साथ ही प्रशासनिक व्यय के नाम पर बिना किसी सामग्री खरीदी के लाखों रुपये निकाले जाने का भी दावा किया गया है। शिकायत में इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला बताया गया है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रभारी सचिव के विरुद्ध 17 मई 2024 को भी कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिकायतकर्ताओं ने सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सांठगांठ होने की आशंका व्यक्त की है।

Betul gram panchayat news

Betul gram panchayat news: सड़कों की हो तकनीकी जांच

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभारी सचिव के कार्यकाल में बनी सभी सीसी सड़कों की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही सरपंच, सरपंच पति, उपयंत्री और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। शिकायत में ममता कंस्ट्रक्शन एंड मटेरियल सप्लायर, महाकाल कंस्ट्रक्शन, आशीष कंस्ट्रक्शन, महाकाल ट्रेडर्स तथा मालगुजार फर्म सहित अन्य फर्मों के बिलों की सत्यता की जांच की मांग भी की गई है।

Betul gram panchayat news: गुणवत्ता और आवश्यकता की जांच होना जरूरी

ज्ञापन में संतू गजराज के खेत में निर्मित खेत तालाब निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित भूमि पर बरसाती पानी या अन्य जल स्रोत उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद तालाब निर्माण कराया गया, जिसकी गुणवत्ता और आवश्यकता की जांच होना जरूरी है।

आरोप है कि यह कार्य भी सरपंच, सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत से पूर्ण कराया गया। शिकायतकर्ता पंच मोहन, संगीता, नितेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर प्रभारी सचिव, सरपंच, उपयंत्री तथा संबंधित फर्मों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button