बैतूल

Bhimpur Gambling News: भीमपुर में सट्टे का खेल, विनोद और टिंकू कब जाएंगे जेल?

Bhimpur Gambling News: Gambling in Bhimpur, when will Vinod and Tinku go to jail?

Bhimpur Gambling News: पुलिस की नाक के नीचे भीमपुर बस स्टैंड पर सट्टे का अवैध कारोबार इन दिनों जोरों-शोरों से फल-फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर स्थित शुभम टी स्टॉल से इस पूरे काले कारोबार को संचालित किया जा रहा है। सट्टे की इस अवैध खाईबाड़ी का मुख्य सूत्रधार विनोद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जो अपने मुख्य एजेंट टिंकू के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सट्टे का जाल फैला रहा है।

Bhimpur Gambling News

Bhimpur Gambling News: सट्टा लगाने वालों का जमावड़ा

शुभम टी स्टॉल बस स्टैंड पर सुबह से लेकर देर रात तक सटोरियों और सट्टा लगाने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। ताज्जुब की बात यह है कि मुख्य बस स्टैंड जैसी व्यस्त जगह पर खुलेआम चल रहे इस अवैध खेल पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं।

Bhimpur Gambling News: बताया जा रहा है कि राजनीतिक शह और ऊंचे रसूख के दम पर ही विनोद और टिंकू बेखौफ होकर इस धंधे को चमका रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि राजनैतिक संरक्षण के कारण ही स्थानीय पुलिस भी इन सटोरियों पर हाथ डालने से कतरा रही है। बहरहाल, सूत्रों के हवाले से आई इस खबर ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सत्ताधारी दल के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button