बैतूलराजनीती

Betul Congress press conference controversy: पत्रकार वार्ता में बुलाते हैं, प्रिंट मीडिया के सवालों से घबराते हैं कांग्रेसी

Betul Congress press conference controversy: Congress leaders are called to press conferences but are afraid of questions from the print media.

Betul Congress press conference controversy: जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार, 2 जून को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बड़े नेताओं की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में आयोजित इस वार्ता में पत्रकारिता के सारे प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गईं। इतने लंबे राजनीतिक अनुभव वाले नेता अजय सिंह से यह उम्मीद थी कि उन्हें पता होगा कि पत्रकार वार्ता की गरिमा क्या होती है। लेकिन यहाँ दोनों ही नेता प्रिंट मीडिया के सवालों से घबराकर भाग खड़े हुए।

Betul Congress press conference controversy

Betul Congress press conference controversy: आमंत्रण दोपहर 1 बजे का, कद्दावर नेता पहुंचे 2 बजकर 9 मिनट पर

प्रवक्ता लवलेश राठौर बब्बा की ओर से भेजे गए आधिकारिक आमंत्रण में दोपहर 1:00 बजे का समय तय किया गया था। लेकिन नेता पूरे 1 घंटा 9 मिनट तक पत्रकारों को इंतजार कराने के बाद दोपहर 2:09 पर पहुंचे। हद तो तब हो गई जब देरी के लिए खेद जताने के बजाय नेताओं ने आते ही सीधे कह दिया कि ‘डायरेक्ट बाइट ले लेते हैं’। यह रवैया साफ दर्शाता है कि नेताओं के लिए मीडिया सिर्फ एकतरफा प्रचार का माध्यम है।

चहीते इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को बाइट देकर कलटी हुए पदाधिकारी

Betul Congress press conference controversy: बाइट देकर मारी कलटी, प्रिंट मीडिया के सवालों से भागे नेता

जैसे ही बाइट की बात हुई, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार कैमरों के साथ आगे बढ़ गए। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर अजय सिंह और निलय डागा ने केवल चुनिंदा कैमरों के सामने अपनी बात रखी और प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। अखबारों के पत्रकार के सवाल लेकर पीछे ही खड़े रह गए और दोनों कद्दावर नेता पतली गली से कलटी मार गए। इससे साफ है कि बड़े नेता भी प्रिंट मीडिया के धारदार सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

Betul Congress press conference controversy

Betul Congress press conference controversy: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से ज्यादा कार्यकर्ताओं का मजमा

इस तथाकथित पत्रकार वार्ता की गंभीरता को खुद कांग्रेसियों ने मखौल बना दिया। मीडिया के लिए आरक्षित इस बैठक में कुर्सियों पर पत्रकारों से ज्यादा संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमे हुए थे। ऐसा लग रहा था मानो यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का कोई घरेलू सम्मेलन चल रहा हो। अजय सिंह और जिला अध्यक्ष निलय डागा का इस अव्यवस्था पर मौन रहना यह साबित करता है कि उन्हें पत्रकार वार्ता के सलीके की कोई परवाह नहीं है।

Betul Congress press conference controversy

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button