ट्रेंडिंग

World Menstrual Hygiene Day 2026: बैतूल कन्या छात्रावास में ‘पवित्रा’ कार्यशाला, माहवारी स्वच्छता पर मिथक तोड़े, बढ़ा आत्मविश्वास

World Menstrual Hygiene Day 2026: 'Pavitra' workshop at Betul Girls' Hostel busts myths on menstrual hygiene, boosts confidence

World Menstrual Hygiene Day 2026: शासकीय ज.हा. कन्या छात्रावास बैतूल में 28 मई विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में ज.हा. शासकीय महाविद्यालय, बैतूल की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट “पवित्रा” के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

World Menstrual Hygiene Day 2026

World Menstrual Hygiene Day 2026: डॉ नीलिमा पीटर का कहना

कार्यशाला की संयोजक डॉ नीलिमा पीटर ने बताया कि पवित्रा की प्रशिक्षका प्रियंका प्रजापति एवं स्वंसेवक रानी पवार ने छात्राओं को माहवारी संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके निवारण संबंधित जानकारी प्रदान की, जिसमें प्रथम दिवस में माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं को छात्राओं से सुना और महामारी के समय में अपनायी जाने वाली स्वछता संबंधित जानकारी दी । 

World Menstrual Hygiene Day 2026

World Menstrual Hygiene Day 2026: आहार संबंधित और पीसीओडी से जुड़ी जानकारी दी

द्वितीय दिवस में आहार संबंधित और पीसीओडी से जुड़ी समस्याओं एवं उसके निवारण हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। एवं तृतीय दिवस योग, प्राणायाम, तथा विभिन्न मुद्राएँ जैसे ज्ञान मुद्रा, सूर्य मुद्रा, शंख मुद्रा, वायु मुद्रा सिखायी गई; जिससे महामारी के समय होने वाले पीड़ा को कम किया जा सकता है और ध्यान के माध्यम से इन दिनों में भी ख़ुश रहा और चिड़चिड़ेपन को दूर किया जा सकता है। 

आर्ट ऑफ़ लिविंग शिक्षिका एवं सहायक प्राध्यापक डॉ निहारिका भावसार में बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को बहुत सराहा गया। छात्राओं में उत्साह बड़ा, एवं महामारी को लेकर विचार बदले और आत्मविश्वास भी बढ़ा, और मांसिक धर्म से संबंधित मिथ्या को भी दूर किया गया । 

World Menstrual Hygiene Day 2026

World Menstrual Hygiene Day 2026: अंतिम दिवस पर उपस्थित रही डॉ मेघा वर्मा

अंतिम दिवस समापन पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघा वर्मा उपस्थित रही, उन्होंने छात्राओ की आरोग्यता संबंधित समस्याओं का निवारण किया, और अपने व्याख्यान से उनमें जागरूकता बड़ाई ।

World Menstrual Hygiene Day 2026: इन लोगों का रहा विशेषसहयोग

विशेष सहयोग लायन कंचन आहुजा, ला मंजुला पाठक, लायन संगीता गुप्ता का रहा । तीन दिवसीय कार्यशाला बहुत ही सफल एवं लाभदायक रही।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button