Jobs

IDBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन

IDBI Recruitment 2023: Dream of job in bank will be fulfilled, this bank has conducted bumper recruitment, selection will be done like this

IDBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है ये भर्तियाँ 2100 पदों पर की जाएंगी जिनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर (जेएएम) के 800 पदों और एग्जीक्यूटिव (सेल्स और ऑपरेशन-ईएसओ) के 1300 पदों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2023 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 6 नवम्बर 2023 तक ऑफिसियल वेबसाइट idbibank.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियाँ 2100 पदों पर की जाएंगी जिनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर (जेएएम) के 800 पदों और एग्जीक्यूटिव (सेल्स और ऑपरेशन-ईएसओ) के 1300 पदों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2023 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 6 नवम्बर 2023 तक ऑफिसियल वेबसाइट idbibank.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबर ये भी हैं : Betul News : मतदान खत्म होते ही सैंकड़ों होमगार्ड परेशान: बुखार से पीड़ित जवानों ने सुनाई अपनी व्यथा, न भोजन मिल रहा न ड्यूटी के दौरान मिलने वाली सुविधा

IDBI Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘ओ’: 800 पद
  • एग्जिक्यूटिव – सेल्स एंड ऑपरेशन्स (ESO): 1300 पद

इतनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता (IDBI Recruitment)

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘ओ’: अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

एग्जिक्यूटिव – सेल्स एंड ऑपरेशन्स : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हो. केवल डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul today News : खेतों तक रास्ता नहीं बनाने से नाराज किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उम्र सीमा (IDBI Recruitment)

आईडीबीआई बैंक की इस नौकरी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इतनी मिलेगी सैलरी (IDBI Recruitment)

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 6,14,000 से 6,50,000 रुपये प्रति वर्ष और एग्जिक्यूटिव पद पर पहले साल 29,000 रुपये प्रति माह और दूसरे साल से 31,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क (IDBI Recruitment)

आईडीबीआई भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें | How to apply for IDBI bank Recruitment 2023
आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड करें।

खबर ये भी हैं : Betul News : पवार समाज का दिपावली मिलन संपन्न

ये है चयन प्रक्रिया (IDBI Recruitment)

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM), ग्रेड ‘ओ’ के चयन के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएमटी) से गुजरना होगा. जबकि सेल्स एंड ऑपरेशंस (ईएसओ) के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट देना होगा। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए ऑनलाइन टेस्ट 31 दिसंबर को और एग्जिक्यूटिव के लिए ऑनलाइन टेस्ट 30 दिसंबर को होगा।

खबर ये भी हैं : Short Funny Jokes : इसे कहते है बेस्‍ट फ्रेंड पंडित – ग्रह दशा खराब हैं, रोज सुबह कुत्‍ते को रोटी और दूध देना….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button