बैतूल

Betul News : पवार समाज का दिपावली मिलन संपन्न

Betul News: Diwali meeting of Pawar Samaj concluded

Betul News : पवार समाज का दिपावली मिलन संपन्न
Betul News : (बैतूल)। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच के तत्वावधान में मां ताप्ती नदी के मंदिर परिसर खेडी सांवलीगढ़ में वरिष्ठ जनों का सम्मान और दिपावली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष केप्टन एलआर पवार की अध्यक्षता में संरक्षक बाबूलाल कालभोर, उपाध्यक्ष सोजरलाल गोहिते, वरिष्ठ सत्कार मूर्ति रतनलाल पाठा महदगांव 87 वर्ष के एवं पन्नालाल कड़वे सेवानिवृत्त शिक्षक 86 वर्ष के डहरगांव निवासी का मंच के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों ने तिलक लगाकर शाल,श्रीफल, पुष्पहार से अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंच के उन वरिष्ठ सदस्यों का जन्म दिन और दिपावली मिलन सामुहिक रूप से मनाया गया जिनका जन्म माह नवम्बर में हुआ।

खबर ये भी हैं: Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार

Betul News : पवार समाज का दिपावली मिलन संपन्न

सचिव अविनाश देशमुख ने मंच के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रचार मंत्री भी बीआर पवार ने आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंच के अध्यक्ष केप्टन एलआर ने मंच के विस्तार के लिए अधिक से अधिक वरिष्ठ जनों को जोडऩे बात कही। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य शिवजी पवार, हज़ारे, रामराव,डिगरसे, युगलकिशोर डिगरसे, पत्रकार रामकिशोर पंवार, जगदीश परिहार, मुन्ना लाल देवासे, अशोक बारंगा जग्गू भैय्या, अरविंद गोहिते, रमेश गोहिते, हरीराम खपरिये, मोहनलाल कालभोर,विजय कुमार बारंगे आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अविनाश देशमुख ने और आभार बीआर पवार ने व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button