छिंदवाड़ा

Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम

Chhindwada News: Urmila Jaiswal's retirement honor ceremony concluded, Jaiswal madam retired from Singapore Primary School.

Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम
Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwada News: (छिंदवाड़ा)। मोहखेड़ विकासखंड के प्राथमिक शाला सिंगपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत श्रीमती उर्मिला जयसवाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनशिक्षा केंद्र मोहखेड़ के शिक्षक साथियों की ओर से सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड स्रोत समन्वयक संगीत जैन एवं अरविंद भट्ट ने जनपद शिक्षा केंद्र मोहखेड़ की ओर से शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। बीआरसी संगीत जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैडम ने अपने बच्चों को छांव में रखा, खुद को धूप में देखा। बच्चों ने भी अपनी मां को फरिश्ते के रुप में देखा, उन्होंने मैडम द्वारा किए गए शैक्षणिक कार्य एवं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव से किए गए कार्यों की सराहना की। (Chhindwada News)

खबर ये भी हैं : Railway Peon Vacancy: रेलवे में बिना परीक्षा की सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम

बीएसी अरविंद भट्ट ने जयसवाल मैडम की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके व्यक्तित्व के सम्बन्ध में बात कही। शाला के प्रधान पाठक विनोद पाटिल,केशव बाघ एवं घनश्याम डिगरसे ने श्रीमती जयसवाल मैडम को मोमेंटो एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया वहीं ग्रामीणजन,अन्य संस्थाओं के प्रधान पाठक,जनशिक्षक सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य की ओर से भी सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रीमती जायसवाल का शॉल, श्रीफल एवं उपहार प्रदाय कर सम्मानित किया गया। श्रीमती जयसवाल के साथ कार्यक्रम में उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा। केंद्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ उनके पुत्र हिमांशु जयसवाल ने कहा कि उनकी माता जी ने सिंगपुर में 12 वर्ष अपनी सेवाएं दी मुझे लगता था कि उन्होंने अपना वनवास काटा है पर यहां के लोगों का प्रेम, स्नेह,अपनत्व देखकर लगता है कि यही उनका स्वर्णिम काल रहा है।(Chhindwada News)

खबर ये भी हैं : Royal enfield shotgun 650 : जल्‍द ही लॉन्‍च होंगी Royal Enfield की जोरदार लुक के साथ नई बाइक Shotgun 650, यहॉं देखे फीचर्स और कीमत

Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम

कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद सदस्य श्रीमती नलिनी घोरसे,सरपंच श्रीमती दीपिका खौशी,जनशिक्षक जगदीश धुर्वे,शिवलाल गाकरे,मध्यान भोजन प्रभारी सुखदेव उईके,साक्षरता समन्वयक संतोष डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे, इस अवसर पर संकुल केंद्र की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सुभाष टांडेकर, शिवेंद्र तिवारी,एसबीएस के प्रधान पाठक सुश्री कांता चैचकार, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अरुण वासिंगे ने अपनी उपस्थिति दी कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल उदधोषक नरेश उदासी द्वारा किया गया ग्राम के गणमान्य नागरिकगण ,जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती जायसवाल के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उनके भावी जीवन सफल एवं दीर्घायु होने की कामना कीl (Chhindwada News)

खबर ये भी हैं : Betul News : स्वछता प्रहरियों का पैर पखारकर, साड़ियां भेंटकर किया सम्मान, मनाई सहस्त्रबाहु जयंती

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button