Chhindwara Crime : शादी से इंकार करने पर युवती ने खाया था जहर
The girl had consumed poison after refusing to marry.
Chhindwara Crime News : प्रेम संबंध के चलते एक युवती ने सोमवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। दरअसल जिस युवक ने वह प्रेम करती थी उसन शादी से इंकार कर दिया था। जिसके चलते युवती ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी में बताया जा रहा है कि परासिया थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती के परासिया निवासी हम उम्र ब्रजेश यादव से प्रेम संबंध थे। युवती प्रेमी से शादी करना चाहती थी। 27 अक्टूबर को शादी करने की बात पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उसी वक्त युवती ने जहर का सेवन कर लिया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को मौत हो गई थी। युवती के परिजनों के बयान में मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया था। पूछताछ में ब्रजेश ने माना कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने जहर पी लिया था। जांच और बयानों के आधार पर ब्रजेश यादव के खिलाफ धारा 306, एसटीएससी एक्ट की धारा (3) (2) (वी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



