बिज़नेस

Sukanya Samriddhi Yojana : न्यू ईयर का बड़ा गिफ्ट, सुकन्या समृद्धि योजना में अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, यहां जानें लेटेस्ट दरें…

Sukanya Samriddhi Yojana: Big gift of New Year, now you will get more interest in Sukanya Samriddhi Yojana, know the latest rates here...

Sukanya Samriddhi Yojana : न्यू ईयर का बड़ा गिफ्ट, सुकन्या समृद्धि योजना में अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, यहां जानें लेटेस्ट दरें...

WHATSAPP GROUP
Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana : सरकार ने नए साल पर नागरिकों को एक बड़ा उपहार देते हुए चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 फीसदी और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ा दीं। अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी। आइए योजना के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से…..

खबर ये भी हैं : Upcoming Hyundai SUVs : 2024 में Creta EV सहित चार SUV होगी लॉन्‍च, 16 जनवरी को आ जायेगी creta facelift

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि सरकार समर्थित योजना होने के कारण 100% सुरक्षित है। इसके तहत आप सालाना कम से कम 250 रुपये और अध‍िकतम डेढ़ लाख रुपये तक न‍िवेश कर सकते हैं। इस योजना को केवल बेट‍ियों के ल‍िए बनाया गया है। इसमें न‍िवेश करके आप बेटी के फ्यूचर के ल‍िए होने वाले खर्च को प्‍लान कर सकते हैं। योजना के तहत 15 साल तक निवेश कर बेटी की शिक्षा एवं शादी आदि के खर्चो के लिए पैसा इकट्ठा क‍िया जा सकता है। लंबी अवधि में नियमित रूप से न‍िवेश करके मैच्योरिटी पर बड़ा पैसा जुटाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि का खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं। (Sukanya Samriddhi Yojana)

खबर ये भी हैं : GK Questions : किसे जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाने पर निकाल लिया जाता है?…

कौन कर सकता है आवेदन (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जीरो से 10 साल तक की उम्र वाली बाल‍िकाओं का खाता उसके माता-प‍िता खोल सकते हैं। इसमें आप 250 रुपये के न‍िवेश से अकांउट खोल सकते हैं। पहले इस पर 8 प्रत‍िशत सालाना का ब्‍याज म‍िल रहा था। लेक‍िन अब जनवरी से मार्च त‍िमाही के ल‍िए इसे बढ़कर 8. 2 प्रत‍िशत कर द‍िया गया है। इसमें आपको कम्‍पाउंड‍िंग का भी फायदा म‍िलता है। एक बच्‍ची के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। आप इसके तहत दो ही बच्‍च‍ियों का खाता खोल सकते हैं। लेक‍िन यद‍ि आपके एक साथ दो बच्‍ची (जुड़वां) हुई हैं तो आप तीन बच्‍च‍ियों का अकाउंट खोल सकते हैं। (Sukanya Samriddhi Yojana)

खबर ये भी हैं : Samsung ने लॉन्च किए दो सस्‍ते 5G स्मार्टफोन, 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत-Samsung Galaxy A25, Galaxy A15 5G

ब्‍याज और मैच्‍योर‍िटी पीर‍ियड (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना में न‍िवेश पर 80C के तहत आयकर से छूट म‍िलती है। इसकी मैच्‍योर‍िटी पर म‍िलने वाला र‍िटर्न पूरी तरह टैक्‍स फ्री होता है। यद‍ि आप सालाना डेढ़ लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्‍योर‍िटी पर करीब 67 लाख रुपये हो जाते हैं। इसमें कम्‍पाउड‍िंग का जबरदस्‍त फायदा म‍िलता है। योजना का मैच्‍योर‍िटी पीर‍ियड 21 साल है।

लेकिन 15 साल तक इसमें न‍िवेश करना होता है। यानी न‍िवेश बंद होने के 6 साल बाद आपका अकाउंट मैच्‍योर होता है। यदि आप नवजात बच्ची का अकाउंट खुलवाते हैं तो यह 21 साल की उम्र में मैच्योर हो जाएगा। इसी तरह यदि आपने 4 साल की उम्र में बच्‍ची का खाता खुलवाया तो 25 साल की उम्र में अकाउंट की मैच्योरिटी होगी। बेटी 18 साल होने के बाद अकाउंट को खुद हैंडल कर सकती है।

खबर ये भी हैं :  BMW G 310 R : जबरदस्‍त फीचर्स के साथ घर लाए BMW की ये धांसू बाइक, जानें कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana : न्यू ईयर का बड़ा गिफ्ट, सुकन्या समृद्धि योजना में अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, यहां जानें लेटेस्ट दरें...

रोजाना 417 रुपये का न‍िवेश (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप हर साल डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यद‍ि आप हर साल डेढ़ लाख रुपये जमा करना चाहते हैं तो हर महीने आपको 12500 रुपये जमा करने होंगे, जो क‍ि रोजाना के ह‍िसाब से करीब 417 रुपये होते हैं। यद‍ि आप नवजात बच्‍ची का अकाउंट खुलवाते हैं तो हर महीने 12500 रुपये के न‍िवेश पर आप 15 साल में 22. 50 लाख का इनवेस्‍ट करते हैं। 21 साल पूरे होने पर बेटी को मैच्‍योर‍िटी के समय कुल 67,34,534 रुपये म‍िलेंगे। इस दौरान आपको करीब 44. 85 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा।

खबर ये भी हैं : Poco M6 5G : 50MP कैमरा वाला सस्‍ता POCO M6 5G हुआ लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

क्या हैं छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें? (Sukanya Samriddhi Yojana)

Savings Deposit- 4%
1 Year Time Deposit- 6 . 9%
2 Year Time Deposit- 7%
3 Year Time Deposit- 7. 1%
5 Year Time Deposit- 7. 5%
5 Year Recurring Deposit- 6. 7%
Senior Citizen Savings Scheme- 8. 2%
Monthly Income Account Scheme- 7. 4%
Nationa Savings Certificate- 7. 7%
Public Provident Fund Scheme- 7. 1%
Kisan Vikas Patra- 7. 5%
Sukanya Samriddhi Account Scheme- 8. 2%

खबर ये भी हैं : Top 3 Upcoming Electric SUV : नए साल में गदर मचाने आ रही 3 नई Electric SUV, 500 किमी. रेंज के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

सुकन्या समृद्धि के लिए जरूरी दस्‍तावेज (Sukanya Samriddhi Yojana)

1. माता-पिता का पहचान पत्र
2. बेटी का आधार कार्ड
3. बेटी के नाम से खुला बैंक अकाउंट पासबुक
4. बेटी की पासपोर्ट साइज फोटो
5. मोबाइल नंबर

खबर ये भी हैं : Mercedes Benz GLS facelift : Mercedes की नई लग्जरी कार जल्‍द होगी लॉन्‍च, मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button