Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत
Poco X6 Pro : Poco X5 Pro will be launched with 64MP camera and 12GB RAM, will leave all budget phones, know the price

| WHATSAPP GROUP |
|
Poco X6 Pro : चाइनीज टेक कंपनी Poco की ओर से भारतीय मार्केट में नई Poco X6 सीरीज 11 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन्स Poco X6 और Poco X6 Pro शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल आए Poco X5 और Poco X5 Pro के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। सामने आया है कि Poco X6 Pro पिछले साल चीन में लॉन्च Redmi K70E का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि Poco X6 Pro में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर मिलेगा और कंपनी का नया HyperOS मिल सकता है। आइए जानते हैं Poco X6 Pro के बारे में….
खबर ये भी हैं : Vivo V29 5G : vivo के 5G फोन पर मिल रहा बंफर डिस्काउट, कैमरा और डिसाइन देख करेगा खरीदने का मन
लॉन्च डेट (Poco X6 Pro)
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ने हाल ही में कंफर्म किया कि वो 11 जनवरी को शाम 5:30 बजे नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगा। स्मार्टफोन की बिक्री के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। अगर आपको नई सीरीज का स्मार्टफोन खरीदना है तो फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर Poco X6 सीरीज का लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है।
खबर ये भी हैं : Amazon Republic Day Sale : जल्द शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल! 75% डिस्काउंट के साथ मिलेंगे कई प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल
स्पेसिफिकेशंस (Poco X6 Pro)
पोको ने कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Poco X6 Pro को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8300 अल्ट्रा चिपसेट की सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Poco X6 को स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। टीजर में Poco X6 Pro की इमेज में 64MP OIS कैमरा भी नजर आया है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियली कैमरा फीचर्स को कंफर्म नहीं किया है।
खबर ये भी हैं : Honor 90 5G : 200MP कैमरा वाला Honor 90 5G स्मार्टफोन सेल में मिल रहा 11 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें
कैमरा (Poco X6 Pro)
कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए एक पोस्ट में कन्फर्म किया है कि इसके नए Poco X6 Pro स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप में 2x लॉसलेस इन-सेंसर जूम का फायदा मिलेगा।
पिछले लीक्स में कहा गया है कि Poco X6 मॉडल में प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर भी मिल सकता है। एक अन्य पोस्ट में सामने आया है कि Poco X6 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। बाकी फीचर्स की बात करें तो प्रो मॉडल में 6.67 इंच स्क्रीन के साथ 5000mAh बैटरी मिलेगी और इसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
खबर ये भी हैं : New Skoda Octavia Facelift : Global debut से पहले जारी हुआ स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट का टीजर, जल्द दिखेगी सेडान कार की पूरी झलक
फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा फोन (Poco X6 Pro)
भारतीय मार्केट में पोको के नए डिवाइस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध होंगे। सामने आया है कि Poco X6 Pro के 12GB रैम और 512GB वेरियंट की कीमत 30,000 रुपये के करीब होगी और इसे ब्लैक, यलो, ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। अन्य वेरियंट्स को बजट प्राइस पर खरीदने का मौका मिल सकता है।
खबर ये भी हैं : Portable Room Heater : आ गया सबसे सस्ता Portable Room Heate, कुछ मीनटों में गर्म हो जाएगा पूरा कमरा






