छिंदवाड़ा

Chhindwara News : सर्वोदय अहिंसा ने किया जिला जेल में सत्संग का आयोजन

Chhindwara News: Sarvodaya Ahimsa organized satsang in the district jail

कैदियों ने सुना भगवान आत्मा की बात – अपराध न करने का लिया संकल्प

Chhindwara News : सर्वोदय अहिंसा ने किया जिला जेल में सत्संग का आयोजन

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : सर्वोदय अहिंसा की पवित्र भावना के साथ छिंदवाड़ा जिला जेल के सभागार में कैदियों के ह्रदय परिवर्तन के लिए अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। यह सुंदर एवं ह्रदय स्पर्शी आयोजन फेडरेशन के सचिव दीपक राज जैन के कुशल मार्गदर्शन में मकर संक्रांति के अवसर आयोजित हुआ। जिसका लाभ जेल प्रबंधन सहित सभी 7 सौ कैदियों ने लिया और भविष्य में अपराध न करने का संकल्प लिया।

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छिन्दवाड़ा जिले के तामिया से सम्मलित होंगे श्री झीना नंद जी महाराज

मंगलमय आध्यात्मिक सत्संग का शुभारंभ युवा विद्वान रूपेंद्र शास्त्री ने महामंत्र श्री णमोकार के मंगलाचरण कर किया, जिनके साथ सर्वोदय अहिंसा, युवा फेडरेशन, जेल प्रबंधन सहित सभी कैदियों ने विनय भाव से पंच परमेष्ठी भगवंतों का स्मरण कर उन्हे नमस्कार किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता बाल ब्रह्मचारणी जीनल बहन देवलाली ने सुंदर मंगलगान करते हुए सभी को ज्ञायक भगवान आत्मा की महिमा बताई और कहा की एक समय के बुरे विचार ने आपको अपराधी बना दिया लेकिन डरने की बात नहीं जहां बुरे विचार उठे अच्छे विचार भी वहीं उठेंगे क्योंकि दृष्टि बदलते ही श्रष्टि बदल जाती है, आप संकल्प लें की यहां से छूट कर दोबारा अपराध नहीं करेंगे और एक अच्छा नागरिक बनकर परिवार, समाज एवं देश की सेवा करेंगे।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : उत्तरप्रदेश ने अपने नाम किया अखिल भारतीय कबड्डी का खिताब, फाइनल में गुजरात को दी शिकस्त

प्रज्ञा बहन दिल्ली ने सुंदर उदगार व्यक्त कर कहा कि जैन दर्शन के अनुसार आप सभी भगवान बन सकते हो अतः एक भगवान को अपराध करना शौभा नहीं देता, एक समय के क्रोध के परिणाम ने आपको अपराधी बना दिया। जेल सुधार गृह है यहां अपराधों से मुक्ति का मार्ग बताया जाता है, उन्होंने अंजन चोर का उदाहरण देकर सभी को अपराध का बोध कराया और उससे छूटने का मार्ग बताया। समाज सेवी दीपक राज जैन ने कहा की हमारे गुरुदेवश्री ने सभी को भूला हुआ भगवान कहा है आप भी अपनी कीमत पहचाने और सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक अच्छा इंसान बने।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मिले पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ।

जयकारों सहित मंगलगान से गूंज उठा सभागार (Chhindwara News)

इस अवसर पर पूरा सभागार भारत माता की जय, वन्दे मातरम, अहिंसा परमो धर्म की जय, महावीर भगवान की जय घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में राम लला के विराजमान होने की खुशी में युवा गायक चंचलेश वन्देवार ने राम आयेंगे आयेंगे राम आयेंगे की सुंदर प्रस्तुति दी जिस पर आयोजकों सहित कैदी भाइयों ने जोरदार नृत्यगान कर अपनी मंगल भावना व्यक्त की, वहीं एक कैदी भाई ने तेरी छत्तर छाया भगवन मेरे सर पर हो, मेरा अंतिम मरण समाधि तेरे दर पर हो की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया।

सुंदर आयोजन में जिनशासन सेवक यशराज जैन, श्रुति जैन, दीक्षा जैन सहित अन्य अहिंसा प्रेमी उपस्थित थे। यादगार आयोजन के लिए जेल प्रबंधन की और से जेल अधीक्षक यजुवेंद्र बाघमारे, उप अधीक्षक ज्ञानाशु भारती, सहायक अधीक्षक आशीष मंजना ने सभी ब्रह्मचारणी बहनों के साथ सर्वोदय अहिंसा, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन का आत्मीय अभिनंदन किया और सफल आयोजन की सराहना कर भविष्य में भी ऐसे सुंदर आयोजन करने का अनुनय किया।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : सचिव मोहन डेहरिया की कार्य प्रणाली से प्रणाली से कामगार हुआ परेशान

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button