बिज़नेस

Cooking Oil Price Cut : कुकिंग ऑयल जल्द होगा सस्ता, सरकार ने बनाई योजना, जानें कब म‍िलेगी खुशखबरी?

Cooking Oil Price Cut: Cooking oil will soon become cheaper, government has made a plan, know when will you get the good news?

Cooking Oil Price Cut : कुकिंग ऑयल जल्द होगा सस्ता, सरकार ने बनाई योजना, जानें कब म‍िलेगी खुशखबरी?

WHATSAPP GROUP
Join Now

Cooking Oil Price Cut : अंतर‍िम बजट से पहले रसोई के बजट को लेकर राहत देने वाली खबर आ रही है। खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों ने आम आदमी के जेब पर भारी असर डाला है जिनमें से एक कुकिंग ऑइल की कीमतें भी हैं। संभवत: इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार चाहती है कि खाद्य तेल की कीमत कम हो। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स के एक एसोसिएशन के अनुसार, सरकार ने कुकिंग ऑइलकंपनियों से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय दरों में आई गिरावट के अनुसार खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों की कीमतें कम करनी चाहिए। इसके जवाब में निर्माताओं ने कहा है कि कीमतों में तत्काल कटौती करना संभव नहीं है। (Cooking Oil Price Cut)

खबर ये भी हैं : Oneplus 12 : OnePlus के दो धाकड़ फोन 23 जनवरी को होंगे लॉन्च, पावरफुल फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!

सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी (Cooking Oil Price Cut)

तेल कंपन‍ियों ने कहा क‍ि मार्च तक र‍िटेल कीमत में कमी नहीं की जा सकती। इसके बाद सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अजय झुनझुनवाला ने बताया ‘उपभोक्ता मामले के मंत्रालय की तरफ से कहा गया क‍ि सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम ऑयल पर एमआरपी इंटरनेशनल लेवल पर दाम में आई ग‍िरावट के अनुसार नहीं की गई है। ‘ हालांकि, उद्योग जगत के अधिकारियों ने कहा कि कीमत में फ‍िलहाल कमी करने की गुंजाइश कम है।

खबर ये भी हैं : Tata Punch EV : Tata ने लॉन्च की धांसू इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देती है 421Km की रेंज, जानें कीमत

Cooking Oil Price Cut : कुकिंग ऑयल जल्द होगा सस्ता, सरकार ने बनाई योजना, जानें कब म‍िलेगी खुशखबरी?

फिलहाल कमी संभव नहीं (Cooking Oil Price Cut)

हालांकि, उद्योग के अधिकारियों ने कहा है कि कीमतों में तत्काल कमी की गुंजाइश कम है। अडानी विल्मर के सीईओ अंशु मलिक ने कहा, “खाना पकाने के तेल की कीमतें बहुत स्थिर हैं। कीमतों में कोई भारी वृद्धि या कमी नहीं हुई है। हमारी एमआरपी हर महीने मौजूदा मूल्य रुझानों के अनुरूप सही की जाती है। हमें कीमतों में तत्काल सुधार की उम्मीद नहीं है।” अडानी विल्मर, जो ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के तहत खाना पकाने का तेल बेचती है। हालांकि उनका कहना है कि वे इंटरनेशनल कमोडिटी प्राइस पर नजर रखते हैं और उसी के हिसाब से फैसले लेते हैं।

खबर ये भी हैं : Rechargeable LED Bulb : बिजली बिल की टेंशन खत्म! बिना लाइट के घंटो जलते रहेंगे ये बल्ब, कीमत भी काफी कम

कितनी घट सकती है कीमतें (Cooking Oil Price Cut)

वेज‍िटेबल ऑयल ब्रोकरेज कंपनी सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया ने कहा, ‘दिसंबर में कीमत में करीब 10% की गिरावट आई थी। जनवरी में कीमतें फिर से 8% बढ़ गई हैं। ‘ अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर कंपनियां कीमत में केवल 3-4% की कटौती कर पाएंगी।

खबर ये भी हैं : Share Market News : निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Debit Card की तरह आप अपने Demat Account को ऑनलाइन कर सकेंगे ब्लॉक

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button