boAt Airdopes 91 : boAt ने लॉन्च किए 45 घंटे तक चलने वाले सस्ते ईयरबड्स, BEAST मोड़ और ENx टेक्नोलॉजी से है लैस, ये रही कीमत
boAt Airdopes 91: boAt launches cheap earbuds that last up to 45 hours, equipped with BEAST mode and ENx technology, here is the price

| WHATSAPP GROUP |
|
boAt Airdopes 91 : boAt ने भारत में नए ईयरबड्स boAt Airdopes 91 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 10 mm ड्राइवर और boAt सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी के साथ एक इन-ईयर डिजाइन मिलता है। ये ईयरबड डुअल माइक ENx टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जिसके जरिए कंपनी इसमें बेहतर कॉल क्वालिटी मिलने का दावा करती है। सबसे खास बात ये है कि इस प्रोडक्ट की कीमत 1,000 रुपये से कम रखी गई है। नए boAt Airdopes 91 की कीमत भारतीय बाजार में 999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस डिवाइस को अमेजन और बोट की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इन बड्स को एक्टिव ब्लैक, मिस्ट ग्रे और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है। ग्राहकों को इस पर 1-साल की वारंटी भी मिलेगी। आइए आपको इन ईयरबड्स के फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
खबर ये भी हैं : Tax Saving FD Interest : टैक्स सेविंग FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, देखें लिस्ट
फीचर्स (boAt Airdopes 91)
Airdopes 91 में 10mm ड्राइवर्स इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए दिए गए हैं। साथ ही इनमें एक BEAST मोड ग्राहकों को मिलेगा। इससे गेमिंग के दौरान 50ms तक लो-लेटेंसी सपोर्ट यूजर्स को मिल सकेगा। इन बड्स में टच कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। इससे यूजर्स गाने को प्ले/पॉज करना या कॉल्स को कट या रिसीव करने जैसे काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Bluetooth v5. 3 का सपोर्ट मौजूद है।
हैंड्स फ्री कनेक्टिविटी के लिए बड्स में इंस्टा वेक एंड पेयर (IWP) फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे क्विक और हैसल फ्री कनेक्टिविटी यूजर्स को मिलेगी। नए boAt Airdopes 91 में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। स्प्लैश और स्वेट रेजिस्टेंस के लिए ये डिवाइस IPX4 रेटेड है। ग्राहकों को इन बड्स में चार्जिंग केस के जरिए टोटल 45 घंटे तक की बैटरी बी मिलेगी। इन्हें महज 10 मिनट चार्ज कर 120 मिनट तक चलाया जा सकेगा।
खबर ये भी हैं : Realme 12 Pro 5G : 200MP कैमरा 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Realme का नया स्मार्टफोन, लुक के मामले में देगा वनप्लस को टक्कर
डबल माइक ENx टेक्नोलॉजी मिलेगी (boAt Airdopes 91)
इनके अंदर टच कंट्रोल और ENx टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिससे कॉल की क्लेरिटी एनहांस होगी और इसमें डबल माइक भी दिया है, ENx टेक्नोलॉजी के साथ। यह इयरबड्स ब्लूटूथ वर्जन 5.3 के साथ आते है, रिलायबल वायरलेस कनेक्शन के लिए।
कीमत (boAt Airdopes 91)
boAt Airdopes 91 एक्टिव ब्लैक, मिस्ट ग्रे और स्टार्री ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। आप इन्हें अमेजन या boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इनके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलती है।
खबर ये भी हैं : OnePlus Buds 3 भारत में हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 44 घंटे तक चलेगी बैटरी, इतनी है कीमत – OnePlus Buds 3





