छिंदवाड़ा

Chhidwara News : आधार फाउंडेशन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाली 16 मातृ शक्तियों को किया गया सम्मानित

Chhindwara News : International Women's Day celebrated at Aadhaar Foundation 16 mother powers working in various fields were honored

Chhidwara News : 14 मार्च गुरुवार के शुभ दिन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित सामाजिक संस्था आधार फाउंडेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मानकर ज़िले की 16 मातृ शक्तियों को विविध क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करके मां भारती का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्व विद्यालय छिंदवाड़ा की कुलपति डॉक्टर लीला भलावी, विशेष अतिथि वरिष्ठ ज्योतिष आचार्य नागपुर से डॉक्टर कविता त्रिवेदी एवं जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा की पैथलाजिस्ट डॉक्टर रंजना तांडेकर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर समाज सेवी दीपक राज जैन ने की।

सम्मान समारोह का मंगलमय शुभारंभ सरस्वती वन्दना से हुआ पश्चात आधार फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती सरिता पांडे किंथ ने सभी अतिथियों सहित कार्यक्रम अध्यक्ष का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के सम्मान में दिव्यांग बच्चों ने सुंदर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, जिसमे आओ आओ हे प्रिय मेहमान मंगल स्वागत है कि सुंदर प्रस्तुति पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जिनकी सुंदर प्रस्तुति पर अतिथियों सहित पूरे सदन ने सभी दिव्यांग बच्चों को दिल खोल कर आशीर्वाद दिया।

जैन परिवार ने दिया 51 सौ रूपये भेंट

दिव्यांग बच्चों की सुंदर प्रस्तुति से सभी की आंखे भर आई जिनके प्रोत्साहन स्वरूप उत्कृष्ट गृहणी के रूप में सम्मानित जिनशासन सेविका श्रीमती कांतिदेवी जैन एवं उनके सुपुत्र राजेश जैन, मुकेश जैन एवं राकेश जैन जैना परिवार द्वारा 51 सौ रूपये की राशि से सभी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हे सम्मानित किया।

इनका किया गया अभिनंदन

इस अवसर पर आधार फाउंडेशन द्वारा अतिथियों के हस्ते जिले की 16 मातृ शक्तियों को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। जिनमे उत्कृष्ट गृहणी के रूप में जिनशासन सेविका श्रीमती कांतिदेवी जैन सहित समाज सेविका श्रीमती अनिता तिवारी, नीलम डोडानी, सुश्री आराधना शुक्ला, संतोषी गजभिए, सुरभि विश्वकर्मा, आराधना पावर, अमन अंसारी, पूर्ति त्रिपाठी, सुश्री प्रिया शर्मा, पूजा राजपूत, जयदीप यादव, मोनिका परिहार, चित्रकला बल्की, आराधना पवार, गीता साहू, नीता त्रिवेदी को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।

सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि कुलपति डॉक्टर भलावी ने कहा कि महिला शक्ति को सम्मानित कर आधार फाउंडेशन ने जो कार्य किया वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणा दायक है मैं निवेदक करती हूं की अगली बार इनसे चार गुनी महिलाओं को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया जाए, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक राज जैन ने कहा की ऐसे सफल आयोजन से हमारी माता बहनों का उत्साह बढ़ता है वास्तव में उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्य सराहनीय है जिसकी मैं दिल से सराहना कर उन्हे बधाई देता हूं। इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉक्टर त्रिवेदी नागपुर एवं डॉक्टर रंजना तांडेकर ने भी सफल आयोजन की सराहना कर आयोजक आधार फाउंडेशन को शुभकामनाएं दी।

सभा का सफल संचालन पूजा राजपूत एवं आभार प्रदर्शन संस्था की संचालिका श्रीमती सरिता पांडे किंथ ने कर सभी अतिथियों सहित अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करते हुए सभी मातृ शक्तियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों सहित समाज सेवी उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button