Betul News : पुष्य नक्षत्र तिथि में 217 बच्चों का कराया स्वर्ण प्राशन
Betul News : On the occasion of Pushya Nakshatra, 217 children were given Golden Prashan.
Betul News : प्रति माह अनुसार आयुष विभाग बैतूल ने सोमवार 13 मई को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर सुबह 8 बजे से 6 बजे तक स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया। जिसमें 6 माह से 16 वर्ष आयु के कुल 217 बच्चों को कोविड-19 के जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वर्ण प्राशन कराया गया। यह कार्यक्रम बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। आयुर्वेदिक चिकित्सकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में, यह प्राशन बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का माध्यम है। इसके साथ ही, प्राथमिक चिकित्सा उपायों के साथ इसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. उल्लास जाधव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग बैतूल अंतर्गत संचालित शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी, बैतूल में डॉ रीना चौकीकर (एम. डी. शालाक्य तंत्र) डॉ. योगेश चौकीकर (एमडी. बालरोग), डॉ नरेन्द्र डढोरे (एम.डी. पंचकर्म) ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। आयुष विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 10 जून 2024 को भी पुष्य नक्षत्र के अवसर पर एक और ‘स्वर्ण प्राशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार को बहुत महत्व दिया गया है। इसे 6 माह के बच्चों से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों को दिया जा सकता है। स्वर्णप्राशन बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही कारगर है।



