Betul News : चोरी के मामले में आवेदक ने एसपी से की जांच की मांग, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा एमपीईबी सारणी में चोरी की खिड़की और दरवाजों के मामले में की शिकायत
Betul News : Applicant demands investigation from SP in theft case, calls allegations against him false Complaint in case of theft of windows and doors in MPEB table
Betul News : ईश्वर नगर, पाथाखेड़ा निवासी मिथुन पवार ने मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीईबी) सारणी के चोरी हुए खिड़की और दरवाजों की सही जांच की मांग की है। आवेदक ने एसपी से उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है और खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया है।
मिथुन पवार, वेल्डिंग मटेरियल सप्लायर का कार्य करते हैं, उसका कहना है कि थाना सारनी के अधिकारी बिना किसी गवाह और सबूत के उन्हें आरोपी बना रहे हैं। मिथुन ने बताया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें आरोपी बनाया जा सके। मिथुन ने सही जांच की मांग करते हुए वास्तविक चोरों को पकड़वाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि थाना सारनी के साथ मिलीभगत से ये चोरियां हो रही हैं और पुलिस को सब कुछ मालूम होने के बावजूद भी आरोपी नहीं पकड़े जा रहे हैं। पुलिस झूठे आरोप लगाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
— कोयला चोरी की सूचना देने पर मिली धमकी–
मिथुन ने बताया कि कोयला चोरी की सूचना देने के बावजूद चोरों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि उल्टा पुलिस ने चोरों से मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मिथुन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक और एसपी, बैतूल को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पाथाखेड़ा कोयला खदान बंद होने के बावजूद वहां के कुछ लोग अवैध रूप से कोयला चोरी कर रहे हैं और इसे स्टॉक कर रहे हैं।
— खनिज इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए आरोप —
मिथुन पवार ने खनिज इंस्पेक्टर भगवत नागवंशी पर भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने ब्रजेश पटेल और नवाज अली से मिलीभगत कर रखी है, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पवार ने बताया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई है। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, और अन्य उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मिथुन ने आरोप लगाया कि एमपीईबी सारणी के सुरक्षा अधिकारी शरद राघव और उनके ड्राइवर गुड्डू सूर्यवंशी की मिलीभगत से दरवाजों की चोरी की जा रही है। चोरी के दरवाजे ब्रजेश पटेल, संजय झुंझार, और नवाज अली द्वारा बेचे जा रहे हैं। पवार ने कहा कि इन दरवाजों को चुराकर ब्रजेश पटेल के घर पर लगाए गए हैं।
— आईजी को भेजा आवेदन–
मिथुन ने आईजी को भेजे आवेदन में अपनी सुरक्षा का मामला उठाया है। उनका दावा है कि पुलिस ने खिड़की दरवाजे की सही जांच नहीं की, और गलती से उन्हें आरोपी बताया जा रहा है। ब्रजेश पटेल और नवाज अली द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, उन्होंने खनिज इंस्पेक्टर भगवत नागवंशी को भी चोरी की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ने आईजी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। मिथुन ने आरोप लगाया कि पुलिस थाना सारणी के टी आई अरविन्द कुमारे से साठगाँठ होने के कारण, ब्रजेश पटेल और नवाज अली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आईजी से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।



