Kolkata Rape Murder Case: पॉलीग्राफी टेस्ट में सामने आया सच , मामले को लेकर हर दिन हो रहे है नए खुलासे
Kolkata Rape-Murder Case: Truth revealed in polygraphy test, new revelations are being made every day regarding the case.
Kolkata Rape Murder Case: 8 और 9 अगस्त की रात कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी संजय रॉय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।संजय ने सारी बातें 25 अगस्त को पोलीग्राफी टेस्ट में कही है |

यह भी पढ़े : Maharashtra News: महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं , दोषी कोई भी हो सजा मिलेगी – पीएम मोदी
Kolkata Rape Murder Case: घटना से पहले रेड लाइट एरिया गया था आरोपी

संजय ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले वह रेड लाइट एरिया गया था ।वहां जाते समय रास्ते में उसने एक लड़की के साथ छेड़ छाड़ भी की थी जो CCTV में भी कैद हुआ था | वहा से आने के बाद उसने बहुत देर तक अपनी गर्लफ्रेंड से विडियो कॉल पर बात की थी और उससे न्यूड तस्वीरे भी मांगी थी | हालाँकि पुलिस की कस्टडी में रहते हुए भी उसने अपने गुनाह को स्वीकार किया था पर उसका कबूलनामा 18 दिन बाद आया है |
यह भी पढ़े : Travelogue: सफर में सुरक्षा और सावधानी, सेल्फ एक्सपीरियंस By Kartik Trivedi
Kolkata Rape Murder Case: CBI जांच में हुआ खुलासा
क्राइम सीन पर मिले सबूतों की मदद से पुलिस ने संजय को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था | कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने 14 अगस्त को इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी | 23 अगस्त को अदालत ने संजय सहित 7 लोगो के पोलीग्राफी टेस्ट की अनुमति दी , जिसके बाद आरोपी संजय जज के सामने रोते हुए बोलने लगा की उसने कोई क्राइम नही किया है और उसे झूठे इल्जामो में फसाया जा रहा है |
यह भी पढ़े : Betul News: बैतूल-इंदौर फोरलेन पर गढ़ा टोल प्लाजा के खिलाफ चक्काजाम, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प !
Kolkata Rape Murder Case: कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पड़ा सीबीआई का छापा
वही दूसरी तरफ 25 अगस्त को कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर सीबीआई का छापा पड़ा , और संजय समेत 4 फेलो डॉक्टर्स और एक वोलेंटियर का भी पोलीग्राफी टेस्ट हुआ |
सीबीआई ने संदीप और उससे जुड़े हर एक व्यक्ति के 15 ठिकानो पर तलाशी ली |
Kolkata Rape Murder Case: पुलिस और हॉस्पिटल मैनेजमेंट की लापरवाही – सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है। 30 साल में ऐसी लापरवाही नहीं देखी , पुलिस और हॉस्पिटल मैनेजमेंट की लापरवाही साफ़ दिख रही है क्युकी क्राइम सीन से छेड़ छाड़ हुई है | जब सुबह 10 बजे पुलिस को पता चल गया था की एक ट्रेनी डॉक्टर अस्पताल में बेहोश हालत में मिली है , उसके बाद पुलिस ने शाम को 6 से 7 बजे के बीच शव का पोस्टमार्टम करवा दिया , और अंतिम संस्कार करने के बाद रात को 11:30 से 12:00 बजे के बीच FIR दर्ज की गई | जबकि FIR सबसे पहले होनी चाहिए थी , क्युकी यह एक अननेचुरल डेथ थी|
पूरी घटना होने के 14 घंटे बाद FIR दर्ज हुई | क्राइम सीन के साथ बहुत ही आसानी से छेड़ छाड़ हो सकती थी | इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट को महिला ASP पर भी संदेह है | और सबसे बड़ा सवाल की अननेचुरल डेथ रिपोर्ट होने से पहले पोस्टमार्टम कैसे हो गया|
यह भी पढ़े : Indore Crime News: इंदौर में जमीन विवाद की खौफनाक घटना, तहसीलदार और पटवारियों पर गोलियों की बरसात
Kolkata Rape Murder Case: आरोपी ने कई बार अपने बयान बदले
आरोपी संजय रॉय जांच के दौरान सीबीआई को गुमराह करने की कोशिष कर रहा था , वह कई बार बोल रहा था की वो बेक़सूर है , हालाँकि उसने पुलिस के सामने अपने आप को दोषी बताते हुए कह रहा था की उस रात उसी ने डॉक्टर के साथ रेप किया और बाद मे उसका मर्डर कर दिया और इसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए | वही दूसरी तरफ सीबीआई जांच में वह कह रहा था की वह बेक़सूर है और उसे फसाया जा रहा है |
8 – 9 अगस्त की रात को हुए इस पूरे घटना क्रम में आए दिन नए खुलासे हो रहे है | सीबीआई सूत्रों के अनुसार आरोपी संजय ने पहले अपना गुनाह कबूल कर लिया था पर अब वह अपनी बात से पलट रहा है | दरअसल क्राइम सीन पर आरोपी संजय का ब्लूटूथ डिवाइस मिला था और CCTV फुटेज में वह सेमिनार हॉल में भी जाते हुए दिखा था |
यह मामला अभी पूरी तरह से उलझा हुआ है | आरोपी ने गुनाह कबूल ने के बाद अपने बयां से यु टर्न ले लिया और उसका ऐसा कहना है की उसे फसाया जा रहा है |
Kolkata Rape Murder Case : संक्षेप में
- • पूछताछ के दौरान आरोपी संजय रॉय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है |
• अपराध की रात की गतिविधियों, रेड लाइट के दौरे का बयान |
• सड़क पर महिला से छेड़ छाड़ की बात कबूली , करतूत CCTV में कैद हुई |
यह भी पढ़े : Lenovo Laptop : Lenovo ने लॉन्च किया 2 इन 1 लैपटॉप, अब एक साथ मिलेगा विंडोज और एंड्रॉयड का मजा, जानें फीचर्स
_________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



