Betul Crime News: बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लल्ली चौक पर हाल ही में दो पक्षों के बीच एक विवाद शुरू हुआ, जिसके चलते एक पक्ष ने खुलेआम तलवार लहराकर दादागिरी दिखाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति को फुल फिल्मी अंदाज में तलवार घुमाते हुए देखा जा सकता है।

- यह भी पढ़े : JAYS News Betul: 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जयस का विशाल आयोजन, आदिवासी समाज के रंग में रंगेगा बैतूल
Betul Crime News: विवाद के बाद तलवार से हमला करने का प्रयास
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद किसी अज्ञात कारण से शुरू हुआ। इसके बाद, एक पक्ष ने तलवार निकालकर दूसरे पक्ष पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, इलाके में भीड़भाड़ होने की वजह से वह हमला करने में सफल नहीं हो पाए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिससे किसी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

- यह भी पढ़े : Bhopal Harrasment News: अधिकारियों की अनदेखी, कृषि विभाग में महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार पर सवाल
Betul Crime News: पिछली घटनाओं के बावजूद कानून व्यवस्था पर उठे रहे सवाल
बैतूल जिले में हाल ही में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में पहले ही असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन आपराधिक मानसिकता रखने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Betul Crime News: जनता की समझदारी से टली अनहोनी
लल्ली चौक पर हुई इस घटना के दौरान जनता की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर लोग समय पर बीच-बचाव नहीं करते, तो यह मामूली विवाद एक गंभीर वारदात में बदल सकता था।
- यह भी पढ़े : Indore Politics News: मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना में राशि वृद्धि की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा ओर अधिक आर्थिक लाभ
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



