Indore

Liquor Shop Controversy: शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, पत्थरबाजी और हंगामा

Liquor Shop Controversy: Women protest against liquor shop, stone pelting and ruckus

Liquor Shop Controversy: इंदौर के कुशवाह नगर में महिलाओं का शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चरम पर पहुंच गया। लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग कर रही महिलाओं ने मंगलवार को पत्थरों और लाठियों के साथ दुकान पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि शराब दुकान पर लगने वाली भीड़ के कारण वहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Liquor Shop Controversy

यह मामला तब भड़का, जब चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दुकान हटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज महिलाओं ने अचानक दुकान पर हमला बोलते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे भी इस विरोध में शामिल थे।

Liquor Shop Controversy: दुकान के कर्मचारी ने शटर गिराकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने शटर और आसपास खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Liquor Shop Controversy

Liquor Shop Controversy: शराब की दुकानों से बढ़ रही है असामाजिक गतिविधियां

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस दुकान से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, और महिलाएं इसे हटाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

______________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button