बैतूलCrime

Betul Crime News : गंज मण्डल अध्यक्ष पर लगे गौवंश तस्करो को संरक्षण देने के गंभीर आरोप

Betul Crime News: Ganj Mandal President serious allegations of giving protection to cow dynasty smugglers

Betul Crime News : सनातन धर्म सेवा समिति के भवानी गावंडे ने बताया कि ललिता बरैया और उसका भाई सिद्दू बरैया माचना ब्रिज के पास राजश्री ढाबा का संचालन कर रहे थे, जिसे अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाया गया था। इस ढाबे में न केवल अवैध शराब और नशीले पदार्थों का कारोबार होता था, बल्कि गौवंश तस्करी करने वालों से भी वसूली की जाती थी।

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, इन लोगों ने बार-बार पुनः कब्जा करने की कोशिश की। यह गिरोह वर्षों से बैतूल जिले में अवैध कब्जा, सूदखोरी, अड़ीबाजी और गौवंश तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

Betul Crime News: फर्जी रजिस्ट्रियों और संपत्ति विवादों में लिप्तता

सिद्ध और ललिता बरैया द्वारा बडोरा पंचायत और नगरपालिका क्षेत्र में कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर उन्हें बेचने के आरोप हैं। सूर्यवंशी ढोलेवार समाज मंगल भवन के पास और इंदिरा कॉलोनी में भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर उसे बेचा गया है।

Betul Crime News

Betul Crime News: 113 गौवंश की बरामदगी, जानलेवा हमला और पुराने केस

एक पूर्व कार्रवाई में पुलिस ने इनके घरों से 113 गौवंश बरामद किए थे। वहीं, इनके सहयोगी अनिल बरैया पर ट्रक से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ गौतस्करी और अवैध गतिविधियों के कई प्रकरण दर्ज हैं।

Betul Crime News: गंज मण्डल अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

इस गिरोह को राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप भी लगे हैं। गंज मंडल के अध्यक्ष विकास मिश्रा समेत दीपक मालवीय, पवन मालवी और अन्य लोग भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि केवल अपराधियों ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

Betul Crime News

Betul Crime News: अंधे कत्ल से भी जुड़े तार, संपत्ति की जांच की मांग

हाल ही में सामने आए एक अंधे कत्ल के तार भी इस गिरोह की अवैध लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं। समिति ने मांग की है कि पूर्व और वर्तमान संपत्ति की जांच हो और दोषियों को शीघ्र दंडित किया जाए।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button