राजनीतीUncategorized

MP Politics: प्रदेश अध्यक्ष के लिए हेमंत पर मोहर तय!

MP Politics: For the state president, the stamp on Hemant is fixed!

MP Politics: मध्यप्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लिफाफे मे बंद हो चूका है। हाल ही में अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैतूल के हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे प्रबल दावेदारों में है। कुछ ही दिनों मे नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। वीडी शर्मा को फिर से अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।

MP Politics

MP Politics: इसी हफ्ते खुलेगा लिफाफा

मध्यप्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई गुप्त बैठक के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है । चर्चा है कि अप्रैल के इसी हफ्ते में मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी अप्रैल के अंत तक होने की संभावना है। इसके लिए आधे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना जरूरी है।

MP Politics

MP Politics: प्रदेश अध्यक्ष बनने की लिस्ट में ये भी आगे

अब लिस्ट में सबसे आगे हेमंत खंडेलवाल है, पहले हेमंत खंडेलवाल के साथ साथ नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय के अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी, हिमाद्री सिंह, दुर्गादास उइके, अर्चना चिटनिस, रामेश्वर शर्मा और आलोक शर्मा जैसे कई नेताओं के नाम भी चर्चा में शामिल थे।

MP Politics

MP Politics: अंतिम चरण में है तलाश

मध्यप्रदेश बीजेपी में नए कप्तान की तलाश अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कई दिनों से टल रहे इस चुनाव को लेकर अब तेजी आ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई एक गुप्त बैठक हुई थी । शाह ने विजयवर्गीय को फ़ोन करके बुलाया था। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन हुआ है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MP Politics: हेमंत के विधायक रहते नहीं सुन रहे अधिकारी

आज चौक चौराहे पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि हेमंत भैया के विधायक रहते हुए भी अधिकारी हेमंत भैया के आदेश का पालन नहीं कर है तो प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्या खाख भैया कि सुनेगे! भैया ने शहर कि ट्रैफ़िक व्यवस्था, कृषि मंडी काम्प्लेक्स गंज, कृषि मंडी बडोरा और जिला अस्पताल जैसे प्रमुख जगहों का दौरा किया फिर भी हालत जस के तस है। आखिर शासन पर प्रशासन हावी क्यों दिखाई दे रहा है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button