ट्रेंडिंग

Indore Water Harvesting News: वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाएं, 10% टैक्स बचाएं, इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला

Indore Water Harvesting News: Adopt water harvesting, save 10% tax, a big decision of Indore Municipal Corporation

Indore Water Harvesting News: इंदौर को पर्यावरण-फ्रेंडली बनाने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए इंदौर नगर पालिक निगम ने एक बेहद शानदार और बड़ा फैसला लिया है। मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में शहर के जागरूक नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत घर में वर्षा जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली लगाने पर संपत्ति कर में छूट मिलेगी। निगम के इस ऐतिहासिक कदम से न सिर्फ शहर का गिरता वाटर लेवल सुधरेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा भी मिलेगी।

Indore Water Harvesting News

 

Indore Water Harvesting News: यह रहेगी शर्ते

इस नए नियम के तहत शहर के उन सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी जिनका क्षेत्रफल 1500 वर्ग फीट या उससे अधिक है। ऐसे सभी भवनों के संपत्ति कर खाते के समेकित कर में सीधे 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हालांकि, इस टैक्स रिफंड का लाभ उठाने के लिए एक जरूरी शर्त यह रखी गई है कि भवन में लगा वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सिर्फ कागजों पर या दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि वह पूरी तरह से चालू और वर्किंग कंडीशन में होना अनिवार्य है।

Indore Water Harvesting News

Indore Water Harvesting News: मौके पर जाकर होगा निरीक्षण

नागरिकों को इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए निगम ने वेरिफिकेशन की भी पुख्ता व्यवस्था की है। इसके लिए निगम के भवन अनुज्ञा विभाग के भवन अधिकारी या भवन निरीक्षक खुद मौके पर जाकर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण, परीक्षण और प्रमाणीकरण करेंगे।

Indore Water Harvesting News

अधिकारियों द्वारा सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय और संचालित पाए जाने के बाद ही इस 10% छूट को मंजूरी दी जाएगी, जिसे हर वित्तीय वर्ष के समेकित कर पर लागू किया जाएगा। निगम का यह फैसला इंदौर की जनता के लिए अपनी जेब बचाने के साथ-साथ जल संरक्षण में योगदान देने का एक बेहतरीन मौका है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button