बैतूल

Betul News : वनग्राम साकली पहुंचा वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण एवं हस्ताक्षर अभियान,समिति ने योजनाओ से वंचितों को उनके मूलभूत अधिकारों की दी जानकारी

Betul News: Veer Ramji Bhau Korku naming and signature campaign reached Vangram Sakli, the committee informed the deprived of the schemes about their basic rights

Betul News : वनग्राम साकली पहुंचा वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण एवं हस्ताक्षर अभियान,समिति ने योजनाओ से वंचितों को उनके मूलभूत अधिकारों की दी जानकारीBetul News : बैतूल। भैंसदेही ब्लॉक के गांव-गांव में वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को यह अभियान भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम चिचढाना, वनग्राम साकली एवं पंचायत पीपलनाकला पहुंचा। इस दौरान वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण अभियान समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामवासियों को महापुरुषों, रीति रिवाज, संवैधानिक अधिकारों, प्रस्ताव, योजनाओ से वंचितों को उनके मूलभूत अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया।

समिति के पदाधिकारियों को ग्राम सियार निवासी शैलेंद्र सिरसाम ने कहा कि आदिवासी समाज काफी पिछड़ा हुआ है जिसके कारण समाज पर शुरूआत से हो रहे शोषण, अत्याचार, बर्बरता है। शोषण के चलते आदिवासी समाज विकास नही कर पाया और न ही एक उचित सम्मान ले पाया है, आदिवासी समाज इस देश के मूल निवासी है बावजूद समाज के स्वतंत्रता सेनानी गुमनाम है और वंचित है।

जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने वनग्राम साकली में श्रीमती ज्योति भलावी (सरपंच) से मुलाकात  कर उन्हें वनग्रामों से सम्बंधित आदेश, वन अधिनियम और ग्राम सभा की शक्ति क्या होती है इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त वन प्रबंधन समिति के खर्च की जानकारी ग्रामसभा एवं ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिये जो नही हो पा रहा है।

Betul News : वनग्राम साकली पहुंचा वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण एवं हस्ताक्षर अभियान,समिति ने योजनाओ से वंचितों को उनके मूलभूत अधिकारों की दी जानकारी

क्योंकि वन प्रबंधन समितियों को प्राप्त राशि से होने वाले कार्यो एवं खर्च की जानकारी संबंधित नाकेदार वन परिक्षेत्र कार्यालय को नियमित रूप से उपलब्ध करवाते है जिनमें उसमे संबंधित पारित प्रस्ताव की प्रति भी  संलग्न होती है। समिति के सचिव की जिम्मेदारी होती है कि समिति के प्रस्ताव सहित खर्च के ब्यौरो की जानकारी ग्राम पंचायत को उपलब्ध करवाई जाये, परन्तु ग्रामसभा के समक्ष खर्च ब्यौरे भी प्रस्तुत नही किये जाते है। ग्रामसभा जब चाहे सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर संयुक्त वन प्रबंधन समितियों द्वारा लिए गए प्रस्तावों की प्रति एवं खर्च से संबंधित समस्त जानकारी ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करवा सकते है।

तुलसीराम उइके जयस युवा ने कहा वन प्रबंधन समिति एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के लाभांश से ग्रामीण विकास कार्य वनकर्मियों के द्वारा ही किये जाकर उनके खर्च का ब्यौरा संधारित किया जा रहा है, जबकि यह ग्राम सभा के सर्वसम्मति से किया जाना चाहिये। प्रह्लाद धुर्वे जयस युवा ने कहा वीर रामजी भाऊ कोरकु के साथ बैतूल के सभी क्रांतिकारी की फोटो प्रत्येक घर में होना चाहिये।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button