बैतूल

Betul Smachar: नियंत्रण से बाहर हो चुकी महंगाई पर आप लगाएगी अंकुश: उत्सुक संत कुमार आर्य, आम आदमी पार्टी का दावा पूरे मध्यप्रदेश में देंगे फ्री गैस सिलेंडर

Betul Smachar: AAP will curb inflation out of control: Keen Sant Kumar Arya, Aam Aadmi Party claims to give free gas cylinders in entire Madhya Pradesh

Betul Smachar: नियंत्रण से बाहर हो चुकी महंगाई पर आप लगाएगी अंकुश: उत्सुक संत कुमार आर्य, आम आदमी पार्टी का दावा पूरे मध्यप्रदेश में देंगे फ्री गैस सिलेंडरBetul Smachar: (बैतूल)। आम आदमी पार्टी के बैतूल जिला अध्यक्ष उत्सुक संत कुमार आर्य ने बताया कि बीजेपी सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। केंद्र की मोदी सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गई है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी घोषणा की है। आप जिला अध्यक्ष उत्सुक संत कुमार आर्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने पूरे मध्यप्रदेश में फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। फ्री गैस सिलेंडर की घोषणा से मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल मचने वाली है, शिवराज और कमलनाथ सरकार को बड़ी टक्कर देंगी।

जनता को प्रलोभन नहीं निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति चाहिए

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा की लाडली बहना योजना-कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का अवलोकन किया गया और पाया गया कि सिर्फ झूठ और गुमराह करने की नियत है, मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस द्वारा, आम जनता को सम्मान करने के नाम पर सिर्फ अपमान और पीड़ा सहना पड़ता है जो सरकार एवं उनके जनप्रतिनिधि 75 सालों में नहीं समझ पाए कि आखिर जनता को प्रलोभन नहीं निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति चाहिए।

जिससे समाज का आर्थिक व मानसिक रूप से विकास हो ना कि शोषण परंतु अपनी डिग्री को छुपाने वाले नेताओं मंत्रियों से आम जनता क्या ही अपेक्षा कर सकती है, सोचने वाली बात है एक चीज के रेट कम करके चार चीजों को महंगा करने वाली सरकार हमेशा से ही पूरे मध्यप्रदेश सहित भारत जैसे पवित्र देश को व जनता को निरंतर लूटते ही आई है।

तीसरा विकल्प बनेगी जनता की आवाज

उत्सुक आर्य का कहना है कि आज महंगाई की मार से जो आम जनता परेशान हैं उसकी आवाज तीसरे विकल्प के रूप में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बन सकती है, हमारे राष्ट्र संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली  अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवत मान एवं राष्ट्र संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की पूरी जनता को वह अनोखे लाभ व सुविधाएं मिलने वाली है

जिसकी कल्पना मध्यप्रदेश में कभी की भी नहीं गई होगी। उत्सुक आर्य ने बताया कि अगर मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम पूरे ग्रामीणों को गैस सिलेंडर मुफ्त कर दिए जाएंगे एवं शहरी क्षेत्रों में बेहद किफायती दरों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे जिसके लिए पूरी नीति व विशेष सिस्टम आयोजित होगा। शिवराज की उज्जवला योजना अन्य गैस योजनाएं सब्सिडी आदि असफल दिखाई दी उसी तरह अगर कांग्रेस को नारी सम्मान योजना का लाभ देना ही होता तो यह वादे राजस्थान में क्यों पूरे नहीं किए गए।

हम बनाएंगे मध्य प्रदेश बेहतर व नंबर

उत्सुक आर्य ने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को मूर्ख ना समझो साहब पब्लिक है यह सब जानती है, उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में चुनने व भारी बहुमतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पढ़ा लिखा साफ़ छवि का राजनेता ही जनता के दिलों पर राज कर सकता है उनके आवश्यक मुद्दों को निष्पक्षता से लड़कर हल कर सकता है

हम बनाएंगे मध्य प्रदेश बेहतर व नंबर 1, शिवराज मामा को अगर अपनी भांजी एवं बहनों पर गिरी महंगाई का एहसास होता तो गैस सिलेंडर के दाम कम करते हैं ना कि सब्सिडी उज्जवला योजना के नाम पर गैस सिलेंडर पकड़ा कर आम जनता को अपना ग्राहक बना लेते हैं,महिलाओं बेटियों का यह दर्द केजरीवाल जी से देखा नहीं गया इसलिए फ्री गैस सिलेंडर योजना आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में लाई गई। उत्सुक आर्य ने अपील करते हुए कहा जिला अध्यक्ष और अपने देश का सच्चा सिपाही होने के नाते ठगी करने वाले नेता नहीं अरविंद केजरीवाल केजरीवाल जैसे बेटा चुने।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button