Betul News: ग्राम रोंढा के किसान पुत्र ऋषि दिलीप पंवार को मिला भूमि सम्मान
Betul News: Rishi Dilip Panwar, the farmer's son of Rondha village, got land honor
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के लिए विज्ञान भवन में किया सम्मानित
Betul News:(बैतूल)। डिजिटल इंडिया के लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण में बेहतर काम करने के लिए 18 जुलाई मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 75 एवं मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टरों को भूमि सम्मान दिया, उनमें बैतूल जिले के एक सम्पन्न किसान दिलीप ओमकार के ज्येष्ठ पुत्र ऋषि पंवार का नाम भी शामिल है।
18 जुलाई 2023 को देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा देश भर से चिन्हित 75 कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट दिया गया। सम्मानित कलेक्टरों में हरदा, खरगोन, उमरिया, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, सीधी, भोपाल, अनूपपुर जिले के कलेक्टर शामिल हैं।
आज जैसे ही महामहिम राष्ट्रपति के हाथों ग्राम रोंढ़ा में जन्मे दिलीप ओमकार के पुत्र ऋषि पंवार को सम्मानित करने की खबर आई पूरे गांव में जश्न का माहौल हो गया। बैतूल जिला मुख्यालय से 9 किमी दूर बसे जिले के सबसे प्राचीन एवं सर्वाधिक साक्षर रहे ग्राम रोंढा से यूं तो प्रदीप कालभोर कलेक्टर बन कर सेवानिवृत हो चुके है। इस बार जिला बैतूल की धरा ग्राम रोंधा में जन्मे ऋषि पंवार संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली के पद पर पदस्थ है।
श्री पंवार को मिले सम्मान से पूरा गांव परिवार और जिले का बहुसंख्यक पंवार समाज गौरवान्वित हुआ है। माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामकिशोर पवार ने इस सम्मान को प्राप्त करने वाले अपर कलेक्टर ऋषि पवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ऋषि पवार को इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, मध्यप्रदेश पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गौरीशंकर बिसेन, राजू पंवार अध्यक्ष पंवार समाज संगठन, बाबूलाल कालभोर पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदीप डिगरसे उप सरपंच ग्राम रोंढ़ा, ऋषि पंवार की दादी श्रीमती हीराबाई पवार, पिता दिलीप पवार, ओमकार, माता श्रीमती फुलवंती पवार, चाचा संजय पवार, चाची श्रीमती लक्ष्मी पवार, भाई निशी पवार एवं समस्त परिजनों के अलावा ईष्ट मित्रों, ग्राम वासियों, सामाजिक बंधुओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के लिए विज्ञान भवन में किया सम्मानित


