Betul News: निजी कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान मिला
Betul News: Farmers got subsidy on agricultural machinery under private custom hiring scheme
विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
Betul News:(बैतूल)। विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सोमवार को ग्राम नांदपुर में कृषक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ई-कृषि अनुदान अंतर्गत कृषक श्री शिवप्रसाद मोदक को रीपर कम बाइंडर पर जिसकी कीमत 5 लाख 25 हजार है पर 2 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार तीसरे कृषक श्री शिवदयाल नर्रे को रोटावेटर पर जिसकी कीमत 1 लाख 15 हजार है पर 44800 अनुदान प्राप्त हुआ।
मौके पर विधायक डॉ पंडाग्रे सहित जिला पंचायत सदस्य देवकी यादव, जनपद अध्यक्ष आमला श्री गणेश यादव, जनपद सदस्य श्री सुखदेव चौहान, श्री नरेंद्र गढ़ेकर, नांदपुर सरपंच श्रीमती शीला सोनपुरे, सहायक कृषि यंत्री बैतूल डॉ प्रमोद मीणा एवं ग्राम पंचायत के कृषक उपस्थित थे।
सहायक कृषि यंत्री द्वारा बताया कि निजी कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए वर्ष 2023-24 के पोर्टल में आवेदन 17 जुलाई से 27 जुलाई तक कृषक द्वारा ई-कृषि यंत्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।



