बैतूल

Civil Services Exam: सिविल सर्विसेज में नि:शुल्क कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा 23 जुलाई को 16 केन्द्रों पर

Civil Services Exam: Selection test of candidates for free coaching in civil services on July 23 at 16 centers

Civil Services Exam: सिविल सर्विसेज में नि:शुल्क कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा 23 जुलाई को 16 केन्द्रों परCivil Services Exam: (बैतूल)। जिले के युवाओं को सिविल सर्विसेज की तैयारियों हेतु विजन कोचिंग के माध्यम से प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्राप्त पंजीयन से निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों के चयन हेतु 23 जुलाई रविवार को प्रात: 10 बजे से 16 केन्द्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिलाष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी उनमें शासकीय जेएच महाविद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चिचोली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी, सीएम राईज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुलताई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुनावा, सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरदेही, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभातपट्टन, सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसदेही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावलमेंढा, सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिड़ली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमपुर एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल शामिल हैं।

अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र होने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button