बैतूल

Betul Samachar: देश की चुनिंदा आईआईटी में आर.डी.कोचिंग के छात्र-छात्राओं का चयन पर किया सम्मान

Betul Samachar: Honored on the selection of RD coaching students in selected IITs of the country

Betul Samachar: देश की चुनिंदा आईआईटी में आर.डी.कोचिंग के छात्र-छात्राओं का चयन पर किया सम्मानBetul Samachar: (बैतूल)। जिले के बहुप्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान आरडी कोचिंग के छात्र-छात्राओं का आईआईटी में चयन होने पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन आर.डी.पब्लिक स्कूल के सभाग्रह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा देश के चुनिंदा आईआईटी में चयनित हुए छात्र-छात्राओं का नगद राशि एवं गुलदस्ते देकर सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि बैतूल जैसे आदिवासी जिले में बड़े शहरों से बेहतर परीक्षा परिणाम देखने को मिला है और आईआईटी में अपना परचम लहराया है।

Betul Samachar: देश की चुनिंदा आईआईटी में आर.डी.कोचिंग के छात्र-छात्राओं का चयन पर किया सम्मानसम्मानित छात्र-छात्राओं में तनीष राठौर आईआईटी दिल्ली, कुमकुम धाड़से आईआईटी दिल्ली, आस्तिक वागद्रे आईआईटी दिल्ली, सास्वत गाकरे आईआईटी बॉम्बे, प्रियांशु नाईक आईआईटी गुवाहाटी, आदित्य धुर्वे आईआईटी रूड़की, हिरीदेश साहु आईआईटी मद्रास, अनमोल जैन आईआईटी इंदौर तथा ललीत अमरूते एनआईटी सुरत, मन्नत त्रिवेदी एनआईटी भोपाल, सिद्धि गीद एनआईटी भोपाल को नगद राशि एवं गुलदस्ते देकर सम्मान किया गया। आर.डी.कोचिंग की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि हमारे बच्चों ने देश के चुनिंदा आईआईटी में सलेक्ट होकर बैतूल जिले को गौरवान्वित किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button