Chhindwara News: विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है: नानाभाऊ मोहोड
Chhindwara News: Vikas Parv has brought public welfare and prosperity: Nanabhau Mohod
Chhindwara News: (छिंदवाड़ा) :- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास पर्व के अवसर पर सौंसर के पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड ने रविवार को मोहखेड विकासखंड के ग्राम सिल्लेवानी, कुकड़ीखापा और जाखावाडी में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
सौंसर पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड, जनपद पंचायत मोहखेड अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, भाजपा मंडल मोहखेड अध्यक्ष सदन साहू, अंतोदय जिला संहसयोजक विलास घोंघे समेत जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत जमुनियामाल के कुकड़ीखापा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने तिलक लगाकर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के हितग्राही, आयुष्मान भारत योजना हितग्राही तथा संबल योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था।
अब की सरकार ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह लगातार विकास के कारण हुआ है।
इस अवसर पर सौंसर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय निंबुलकर, भाजपा मंडल मोहखेड अध्यक्ष सदन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन घटकड़े, भाजपा पिछडा वर्ग मंडल मोहखेड अध्यक्ष सुदामा डोबले, चैतराम अमरते, रूपेंद्र शेरके, पंडरी पवार, लीलाधर दरवईकर, हरिश पवार, राजकुमार सोनी, शुभम चौरे, अंकित सोनी, ईशाक खान, जितेंद्र सोनी, अनिरुद्ध टेकले, जाखावाडी सरपंच श्रीमती ज्योति मेश्राम, सचिव राजेंद्र चौरे, रामरटे पहाड़े समेत ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।



