Chhindwada News: यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स द्वारा डॉक्टर,हॉस्पिटल,व समाजसेवी संगठनों को किया गया सम्मानित।
Chhindwada News: Doctors, hospitals and social organizations were honored by United Health Workers.

Chhindwada News: (छिंदवाड़ा )। छिंदवाड़ा जिले में पहली बार यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया की दूसरी वर्षगांठ पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मनीष कुशवाह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पंकज रावत के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सोयल खान जिला अध्यक्ष डॉ.मीरा पारडकर के अनुशंसा पर राष्ट्रीय गोल्डन अवार्ड रखा गया था।जिसमें मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु डॉ. प्रकाश टाटा जी रहे।
जिले एवं आसपास के वेस्ट डॉक्टरों,वेस्ट हॉस्पिटलों,वेस्ट सामाजिक संगठनों,वेस्ट नर्सिंग कॉलेज,वेस्ट पैरामेडिकल कॉलेज,सहित निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाले वेस्ट समाजसेवी राजा मंसूरी जी,जागते रहो खून का रिश्ता से रिंकू चौरसिया जी और उनकी टीम,कपड़ा बैंक से महेश भावरकर जी और टीम सहित अन्य सामाजिक संगठनों को अंतराष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु डॉ. प्रकाश टाटा जी,यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मनीष कुशवाह जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज रावत जी,प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सोयल खान जी,जिला अध्यक्ष मीरा पारडकर के द्वारा राष्ट्रीय गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अर्चना लोखंडे व छिंदवाड़ा के मशहूर फ़िल्म एक्टर हबीब मंसूरी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया के द्वारा डॉक्टरों सहित 130 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।



