Airtel Platinum Plan : एयरटेल के एक रिचार्ज में पूरी फैमिली को मिलेगी फ्री कॉलिंग और इंटरनेट, अमेजन प्राइम के साथ इतने सारे ऑफर भी
Airtel Platinum Plan: In one recharge of Airtel, the whole family will get free calling and internet, so many offers with Amazon Prime
Airtel Platinum Plan : जिओ के बाद देश में सबसे ज्यादा यूजर एयरटेल कंपनी के है। जिओ जहां सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान देता है, वहीं एयरटेल भी कहीं ना कहीं जिओ पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। एयरटेल का एक ऐसा फैमिली प्लान है, जिसमें एक बार रिचार्ज कराने पर पूरी फैमिली को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और भरपूर इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान का नाम है “एयरटेल प्लैटिनम फैमिली प्लान”। इस प्लान के तहत पूरे परिवार को ऐड किया जा सकता है।
एक के साथ एक फ्री कनेक्शनइस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह आपको एक के साथ एक फ्री कनेक्शन देता है। इससे कपल प्लान भी कहा जाता है। ₹599 के रिचार्ज वाले इस प्लान में प्राइमरी कनेक्शन के साथ एक कनेक्शन फ्री मिलता है। ऐसा मान लीजिए कि आपकी फैमिली में एयरटेल के 2 यूजर है तो ₹599 का रिचार्ज कराने पर कॉल 105 जीबी इंटरनेट मिलता है। इसमें प्राइमरी यूजर को 75 जीबी डाटा अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल मिलेगी, साथ ही एड ऑन कनेक्शन को 30 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है। खास बात ये है कि प्लान में 200 जीबी तक डेटा रोल ओवर की सुविधा भी दी जाती है।
बता दें कि एयरटेल फैमिली प्लान में दोनों ही कनेक्शन पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग सभी कॉल्स शामिल हैं। इतना ही नहीं दोनों कनेक्शन पर हर रोज के 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।
1 साल तक का ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री
एयरटेल कस्टमर्स को इस फैमिली प्लान के तहत 1 साल तक का ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है। इसके तहत ग्राहकों को 6 माह की अमेजन प्राइम मेंबरशिप एवं 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त प्लान में हैंडसेट प्रोटेक्शन, एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक, हैलो ट्यून्स और विंक प्रीमियम जैसे बेनिफिट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। ये सब मिलाकर यह प्लान एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बन जाता है। साथ ही इस प्लान में प्रीमियम रिवॉर्ड्स, सभी एयरटेल स्टोर्स और कस्टमर्स केयर सेंटर्स पर वीआईपी सर्विस, अपोलो 24/7 का एक साल का सब्सक्रिप्शन और ब्लू रिबन बैग सर्विस की सुविधा भी कंपनी प्रोवाइड कराती है।
9 कनेक्शन तक हो सकते एडएयरटेल के इस प्लान में ज्यादा से ज्यादा 9 कनेक्शन जोड़ सकता है। बता दें कि इस प्लान के तहत हर एड ऑन कनेक्शन के लिए 299 रुपए का चार्ज अलग से लगेगा। ये रिचार्ज करने के बाद हर एड-ऑन कनेक्शन को 30 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यदि आप उस स्थान पर रहते हैं, जहां पर एयरटेल का 5G नेटवर्क अवेलेबल है तो आपको पूरे प्लान में सभी को अनलिमिटेड इंटरनेट फ्री मिलेगा।



