बैतूल

CHHINDWARA NEWS : आज छिंदवाड़ा में कतिया समाज की बैठक संपन्न हुई।

छिन्दवाडा :- कतिया समाज छिंदवाड़ा जिला कार्यकारणी की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को सामाजिक मंगल भवन प्रदर्शनी कॉलोनी में संस्था अध्यक्ष महेन्द्र नागवंशी की अध्यक्षता में एवं अमीरचंद बेलवंशी जिला संरक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई , जिसमें कार्यकारणी सदस्यो के कर्तव्यो और उनके दायित्वों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।पंजीयन संस्था के अधिनियमों के तहत जिला के सभी विकास खंड समितियो के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए पाच वर्ष की अवधि पूरी होने पर , पुनर्गठन करने की योजना बनाई गई है। महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने ,उन्हे गांव स्तर पर स्व-सहायता समूह से जोड़कर समाज विकास करनें बावत निर्णय लिया गया है ! बैठक में विशेष रूप से समाज को राजनैतिक स्तर पर आम सहमति बनवाकर अबकी बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित परासिया विधान सभा छेञ में कतिया समाज के योग्य प्रत्याशी को विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करनें पर सहमति बनीं ! आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला स्तर के सभी समाजिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 29 जुलाई दिन शनिवार को परासिया में रखी गई है ! आज की बैठक में विशेष रूप से उपाध्यक्ष, गुरदयाल बेलवंशी, कोषाध्यक्ष मिश्राचन्द्रपुरी, कमलेश बेलवंशी, सचिव मोहन बेलवंशी , हजारी लाल शिववंशी, उमेश कुमार गोहिया, डाक्टर धर्मानंद बेलवंशी सीमान्त पुरिया, चान्दामेटा   पूर्व सहसचिव- राकेश नागेश, युवा, संगठन समन्वयक नितिन कतिया, आदि सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कर बैठक को सफल बनाया। इस अवसर कार्यकारणी के अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों ने तत्काल पाँच पाँच सौ रुपये अनुदान राशि जमा कर संस्था के लिए अलमारी क्रय की जिसकी सभी सजातीय बंधुओं ने सराहना की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button