CHHINDWARA SAMACHAR : सुपर फास्ट ट्रेन दुरंतो को नागपुर के बजाय छिंदवाड़ा से चलाई जाय
गुरुजी प्रकाश टाटा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
जुन्नारदेव गुड़ी अंबाडा:-नागपुर महाराष्ट्र से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन छिंदवाड़ा से चलाई जाए इस बात को ले आयुर्वेदाचार्य गुरुजी प्रकाश टाटा ने रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा है आगे टाटा ने बताया कि उक्त ट्रेन के यहां पर चलने से जहां रेलवे को भारी इनकम होगी वहीं यात्रियों की जान माल की सुरक्षा के साथ व्यस्त में बर्बाद होने वाला रुपया और कीमती समय बचेगा साथ ही इस ट्रेन के यहां से चलने से रोजगार के नए अवसर बनेंगे एवं क्षेत्र के बेरोजगार लोग सीधे रोजगार से जुड़ जाएगा। सनद रहे की सुपरफास्ट ट्रेन दूरंतो प्रतिदिन रात्रि में 8:40 मिनट बाद रेलवे जंक्शन नागपुर से छूटती है जो बिना कहीं रुके जीते दूसरे दिवस मुंबई (बी.टी.) में प्रातः 8:00 बजे पहुंचती है।
नागपुर की जगह छिंदवाड़ा से छूटे
उक्त ट्रेन दूरंतो प्रतिदिन रात्रि में 8:40 मिनट पर छुट्टी है इसके पूर्व उक्त ट्रेन नागपुर जंक्शन में घंटों खड़ी रहती है उक्त ट्रेन यदि छिंदवाड़ा जंक्शन से चलती है तो यहां के ट्रैक पर खड़ी हो सकती है एवं फिर रेलवे जो समय निर्धारित करता है उस समय पर इस छिंदवाड़ा जंक्शन से छूट नागपुर एवं अंत में मुंबई (बी.टी.)पहुंच जाएगी।
रेलवे को भी होगी भारी इनकम
यदि उक्त ट्रेन यहां से छुट्ती है तो रेलवे को भी भारी इनकम होगी वही जो यहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग नागपुर जाते हैं वहां जाने से बच जाएंगे इससे जहां उनकी जान माल की सुरक्षा हो जाएगी वहीं व्यर्थ में बर्बाद समय और जो धन होता है वह भी बचेगा एवं नागपुर जाने से बच जाएंगे और छिंदवाड़ा जंक्शन में जो ट्रेन में बैठेंगे तो सीधे दूसरे दिवस मुंबई (बी.टी.) में ही उतरेंगे एवं नागपुर जाने से बच जाएंगे।
रोजगार के बनेंगे अवसर
इस ट्रेन के नागपुर महाराष्ट्र जंक्शन से चलने के बजाय अभी छिंदवाड़ा जंक्शन से चलती है तो क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे एवं क्षेत्र के जो बेरोजगार हैं वे सीधे अपने पसंदीदा रोजगार से जुड़ जाएंगे एवं नंबर 1 में रोजगार कर नंबर 1 में अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे
गुरुजी ने पत्र लिखा रेल मंत्री को
अंत में आयुर्वेद आचार्य गुरु जी प्रकाश टाटा ने बताया कि रेल विभाग यदि ऐसा करता है तो छिंदवाड़ा को जहां बल मिलेगा वहीं खाली पड़े रेलवे ट्रैक का उपयोग होगा साथ ही प्रतिदिन मुंबई की यात्रा करने वाले लोग नागपुर जाने से बचेंगे इससे ना उनका व्यर्थ में समय एवं रुपया भी बर्बाद नहीं होगा छोटे बड़े रोजगार के अवसर बनेंगे लोग रोजगार से जुड़ अपने परिवार का भरण पोषण करने लगेंगे।



