बैतूल

Betul News : रेलवे और नजूल की जमीन पर अतिक्रमण कर किराए से दे दी दुकानें, जाकिर हुसैन वार्ड के रहवासियों ने तहसीलदार, रेलवे के अधिकारियों सहित गंज थाने में की शिकायत

Betul News: Encroachment on railway and Nazul land and shops given on rent, residents of Zakir Hussain ward complained to Tehsildar, railway officials along with Ganj police station

अंडर ब्रिज के पास हरे भरे वृक्षों को काटकर अतिक्रमणकारियों ने किया बेजा कब्जा

Betul News : रेलवे और नजूल की जमीन पर अतिक्रमण कर किराए से दे दी दुकानें, जाकिर हुसैन वार्ड के रहवासियों ने तहसीलदार, रेलवे के अधिकारियों सहित गंज थाने में की शिकायतBetul News : (बैतूल)। गंज क्षेत्र स्थित अंडर ब्रिज के आसपास नजूल एवं रेलवे की भूमि पर बेजा अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत जाकिर हुसैन वार्ड के रहवासियों ने तहसीलदार, रेलवे के अधिकारियों सहित गंज थाने में आवेदन सौंपकर की है। वार्ड वासियों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने नजूल एवं रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर दूसरों को दुकानें किराए से दे दी है। अतिक्रमण के लिए इन अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा हरे भरे वृक्षों को काट कर जमकर अतिक्रमण किया गया है। वार्ड वासियों का यह भी आरोप है कि इस मामले की कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

अतिक्रमण के इस मामले में जाकिर हुसैन वार्ड के सैयद मुनव्वर अली, रहीमुद्दीन, शेख फहीम एवं शब्बीर अहमद ने अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ सैकड़ों हरे भरे बांस के पेड़ काटने का आरोप लगाया। वार्ड वासियों ने अनावेदकगण-कमलेश पटेल पिता हरिभाई पटेल गुजराती निवासी जयप्रकाश वार्ड पटवारी कालोनी, अनिश खान पिता इनायत खान निवासी रामनगर के खिलाफ अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि रेलवे अण्डर ब्रिज के सामने सरकारी जमीन है, इस जगह पर लगभग 300 से 400 बांस के पेड़ लगे है। अतिक्रमण करने की मंशा से अनावेदकगणों ने मजदूर के माध्यम से लगभग 100 बांस के पेड़ कटवा दिए हैं।शिकायतकर्ता ने जब इस बात पर आपत्ति जताई तो अनावेदक कहने लगे कि आपको किस बात की आपत्ति है और धड़ल्ले से बांस के पेड़ को काटते रहे।

शिकायतकर्ता वार्ड वासियों का कहना है कि हरे भरे वृक्षों को काटने से जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है वहीं अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, जागरूक नागरिक होने के कारण शिकायत कर रहे है ताकि समय रहते हरे भरे वृक्षों को बचाने के साथ ही जगह पर अतिक्रमण ना हो सके। शिकायतकर्ता वार्डवासियों ने मांग की है कि मौका स्थल पर कटे हुए बांस के पेड़ों को जप्त कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि विगत दिनों गंज अंडर ब्रिज से एक कार बह गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। इसी जगह से सटकर अतिक्रमण किया जा रहा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button