Betul Samachar : कृषक न्याय योजना से सशक्त होंगे प्रदेश के किसान : हेमंत वागद्रे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की घोषणा 5 एचपी पंप के लिए बिजली मुफ्त
Betul Samachar: Farmers of the state will be empowered by Krishak Nyay Yojana: Hemant Wagdre, former Chief Minister Kamal Nath announced electricity free for 5 HP pump
Betul Samachar : (बैतूल)। किसानों के कल्याण में प्रदेश का कल्याण निहित है। आज किसानों के लिए की गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अभूतपूर्व घोषणा जमीनी स्तर पर साकार होने के बाद किसानों को सशक्त बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शिता को दर्शाती है। इसके लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ को बधाई देता हूं। यह बात बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में की गई पांच अभूतपूर्व घोषणा के बाद व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है।
भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की यह दूरदर्शी सोच किसानों को समृद्ध बनाने के साथ ही प्रदेश की उन्नति को दर्शाती है।
हेमंत वागद्रे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 5 घोषणाए की हैं। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ कांग्रेस अब पुराने बिजली बिल भी माफ करेगी। कांग्रेस प्रदेश के किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के लिये मुफ्त बिजली देगी। शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमें भी वापस किये जायेंगे। किसानों को 12 घंटे सतत् बिजली दी जायेगी। वागद्रे ने कहा कि भाजपा के राज में किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसान लगातार कमजोर हो रहा है ये चिंता का विषय है, इसीलिए कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लेकर आएगी।
कमलनाथ की 5 घोषणाए
- 5 हॉर्स पावर का बिल माफ
- बिजली का बकाया माफ
- किसानों का क़र्ज़ा माफ
- आंदोलनों के मुक़दमे माफ
- 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ



