बैतूल
Betul News : जिला चिकित्सालय परिसर में किया पौधारोपण
Betul News : Plantation done in the district hospital premises
Betul News : (बैतूल)। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के आदेशानुसार जिला चिकित्सालय बैतूल में बुधवार 26 जुलाई को पौधा रोपण किया गया। उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ बारंगे, डॉ रानू वर्मा अन्य डॉक्टर स्टाफ, प्राधिकरण से पीएलवी सोनम पाटिल, राजेश शेषकर उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम में 20 पौधों का रोपण किया गया।



