Betul Samachar : रोटी बनाने के बहाने बुलाकर कालेज छात्रा के साथ दुराचार, वीडियो बनाकर लगातार कर रहा ब्लैकमेल, छात्रा ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ लगाया आरोप, कोतवाली थाने में की शिकायत
Betul Samachar: Misbehavior with a college student by calling her on the pretext of making roti, continuously blackmailing her by making a video, the girl accused the boyfriend, complained to the police station

Betul Samachar : (बैतूल)। कोतवाली थाने में बॉयफ्रेंड के द्वारा गर्लफ्रेंड का दुराचार करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाने में की गई शिकायत के अनुसार कालेज छात्रा को उसी के बॉयफ्रेंड ने रोटी बनाने के बहाने उसके घर बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। जब पानी सर से ऊपर हो गया तब छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
युवती सेकंड ईयर की छात्रा है, गर्ल्स कालेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ बंटी यादव के खिलाफ दुराचार कर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कोतवाली थाने में की गई शिकायत में बताया कि रोहित यादव को वह एक साल से जानती पहचानती है। लगभग 1 वर्ष पूर्व रोहित कालेज तरफ दिखाई देता था, फिर इंस्टाग्राम पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो एक्सेप्ट किया। फिर दोनो अच्छे दोस्त बन गये और हमारी बातचीत फोन पर होने लगी।
2 माह से ब्लैकमेल कर रहा युवक
छात्रा ने बताया कि 17 मई 2023 की बात है, रोहित ने कहा कि उसके घर पर कोई नही है, 2-3 दिन से खाना नही खाया है मैं सब्जी तो बना लेता हूं परंतु रोटी नही बनाते आती है, तुम रोटी बना दो, रोहित की इस बात पर छात्रा उसके घर रोटी बनाने गई। छात्रा ने बताया कि जब वह किचन में रोटी बनाने लगी तो रोहित यादव करीब आने लगा और उसने जबरदस्ती उसके दीपक फ्लेक्स के पीछे वाली गली सदर स्थित घर के बैडरूम मे ले जाकर जबरदस्ती मर्जी के बिना दुराचार किया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह रोहित का विरोध करने लगी और चिल्लाई तो उसके घर के कुत्ते भोकने लगे। मेरी आवाज पर कोई नही आया। रोहित यादव ने घटना के दौरान कुछ फोटो खींच लिए। जिसकी जानकारी मुझे नही थी, रोहित मुझे फोटो दिखाकर धमकी देता था और कहता था कि यदि तुम मुझसे मिलने नही आयी और घटना की बात किसी को बताई तो मेरे पास जो तुम्हारे गंदे फोटो व वीडियो है, तुम्हारी मम्मी को सेंड करुंगा, ऐसा कहकर वह मिलने बुलाता था और लगातार दुराचार किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था दुराचारी
पीड़िता ने बताया कि विगत 7 जुलाई को भी रोहित ने उसके साथ गलत काम किया और कहा, यदि किसी को यह बात बताई तो तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। छात्रा ने बताया कि रोहित यादव कालेज आते जाते वक्त मार ना दे, इसी डर से उसने रिपोर्ट नही की। रोहित की धमकी से परेशान होकर 21 जुलाई 2023 को सारी बात मम्मी को बताई। इसके बाद मम्मी के साथ 25 जुलाई को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की।



