बैतूल

Betul News : जिले के हर वार्ड में खुलेंगे हनुमान चालीसा केन्द्र, एएचपी और आरबीडी की बैठक संपन्न

Betul News: Hanuman Chalisa center will open in every ward of the district, meeting of AHP and RBD concluded

Betul News : जिले के हर वार्ड में खुलेंगे हनुमान चालीसा केन्द्र, एएचपी और आरबीडी की बैठक संपन्नBetul News : (बैतूल)। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल बैतूल की जिला बैठक विश्वकर्मा मंदिर में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश शारण और प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश शारण द्वारा केन्द्र की बैठक और प्रांत बैठक में मिले निर्देशानुसार जिला बैठक को संबोधित कर जिले में प्रत्येक वार्ड में हनुमान चालीसा केन्द्र चालू करने की बात रखी। प्रांत मंत्री द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार पर जोर देते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना को विस्तार से बताया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष संजु यादव ने व आभार जिला महासचिव मुकेश वरवड़े ने व्यक्त किया।

इनकी हुई नियुक्ति

उपाध्यक्ष सोहनलाल राठौर ने बताया कि बैठक में दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें निर्देश मदरेले को इंडिया हेल्थ लाईन जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र गिरी गोस्वामी को धर्मप्रसार जिला उपाध्यक्ष, संतोष गव्हाड़े हिन्दू हेल्प लाईन जिला अध्यक्ष, विनम पिपले इंडिया हेल्थ लाईन उपाध्यक्ष, कृष्णाचार्य आर्य इंडिया हेल्थ लाईन सदस्य, अंकुश यादव को जिला गौरक्षा प्रमुख, शिवराज यादव राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष, रौनक सावन को राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील सचिव, अंशुल पटने को राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील महामंत्री आमला नियुक्त किया गया।

यह थे मौजूद

बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रचार मंत्री प्रमुख माधवनांद गिरी, राधेश्याम सोनी, सागर सिंह चौहान, शैलेष चंदेलकर, दिपांसु सोनी, विशाल मालवीय, बंटी मिश्रा, राहुल नागले, करण करेरा, श्याम यदुवंशी, शिवराज यदुवंशी, सुखचंद वाघमारे, जगन्नाथ यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button