Betul Samachar : होटल व्यवसायी से अड़ीबाजी, रूपए न देने पर धमकी, परशुराम सेना ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर युवक पर की कार्रवाई की मांग
Betul Samachar : Hotelier stubbornness, threat for not giving money, Parshuram Sena submits memorandum to SP, demands action on young man
Betul Samachar : (बैतूल)। शहर में व्यवसायियों और धनाड्यों से खुलेआम अड़ीबाजी कर रूपए मांगे जा रहे है। जिसने हिम्मत करके बता दिया तो ठीक वरना कईयों की जेबें हल्की हो चुकी है। ताजा मामला कोठीबाजार बस स्टेण्ड पर वर्षों से भोजन की होटल चलाने वाले जाने-माने व्यवसायी रमाशंकर शुक्ला से इरफान मोगली द्वारा अड़ीबाजी कर रूपए मांगने और उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है। व्यवसायी के समर्थन में गुरूवार को परशुराम सेना ने एसपी से मिलकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ने मामले में संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टेण्ड पर रमाशंकर शुक्ला वर्षों से आदर्श भोजनालय होटल का संचालन करते आ रहे है। पिछले कुछ दिनों से अपराधिक प्रवृत्ति का युवक इरफान मोगली उन्हें परेशान कर रहा है।
एसपी को परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार श्री शुक्ला से रूपए के लिए अड़ीबाजी की जा रही है। गत 24 जुलाई को भी इरफान मोगली द्वारा आदर्श भोजनालय पर आकर श्री शुक्ला से 50 रूपए की मांग की गई। विरोध करने पर इरफान मोगली ने उन्हें परिवार सहित जान से मारने और व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
इस मामले में शुक्ला द्वारा कोतवाली और गंज थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि इरफान मोगली अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन इस तरह की हरकते कर आम व्यक्ति और समाज को डराने का काम कर रहा है, इससे लोग मानसिक रूप परेशान हो चुके है। शुक्ला को दी गई धमकी से पूरे ब्राम्हण समाज में रोष व्याप्त है। सभी ने अपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ पंडित कान्तु दीक्षित , पप्पन मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, पप्पी शुक्ला, विनय धर्माधिकारी, संतोष मिश्रा, बबन कौशिक, अशोक मिश्रा , विकास मिश्रा, विनीत शर्मा, संजय द्विवेदी, परशुराम सेना एवं महिला सेना एवं अन्य हिन्दू संगठन से सागर करकरे, चेतन यादव, निक्की राजपूत, नीलेश रघुवंशी, सौरभ सिंह राघव,आशीष साहू मौजूद थे।



