बैतूल

Betul Today News : मानी पंचायत के सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, प्रधान पाठिका हुई घायल

Betul Today News: The plaster of the roof of the government school of Mani Panchayat fell, the head teacher was injured

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर

Betul Today News : मानी पंचायत के सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, प्रधान पाठिका हुई घायलBetul Today News : (बैतूल)। आठनेर ब्लॉक की मानी पंचायत के वन ग्राम पाट में सरकारी स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से वहां पदस्थ प्रधान पाठिका घायल हो गई है। स्कूल में पदस्थ शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लास की छतों में पानी का जमाव होने के कारण स्थिति जर्जर है। जिसकी जानकारी पूर्व में विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी। इस घटना की जानकारी से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। स्कूल की हालत खराब है। इसके पूर्व में भी अधिकारियों को जर्जर स्कूल भवन की जानकारी दे दी गई थी।

छत से प्लास्टर गिरा वहां प्रधान पाठक रंजना श्रीवास्तव अपना शैक्षणिक कार्य कर रही थी, अचानक प्लास्टर गिरने से शिक्षिका को सर पर गंभीर चोट आई है। गनीमत यह रही कि छात्रों की कक्षाओं में इस प्रकार का हादसा नहीं हुआ, नहीं तो यहां गंभीर घटना हो सकती थी।

गौरतलब है कि विद्यालय भवन का निर्माण कुछ साल पहले हुआ था। स्कूल की छत का छज्जा गिरने से शासकीय कामों में की गई, अनियमितता देखी जा सकती है। शिक्षकों का कहना है कि सभी क्लास में पानी टपकता, जिसके कारण इन मासूम बच्चों की क्लास बाहर खुले आसमान के नीचे लगाना पड़ रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है। अब देखना है इस ओर जिम्मेदार कब ध्यान देते है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button