Chhindwara Samachar : आज मध्य रेलवे नागपुर के रेलवे सभाकक्ष मे मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 161 वी बैठक संपन्न हुई।
छिंदवाड़ा : आज मध्य रेलवे नागपुर के रेलवे सभाकक्ष मे मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 161 वी बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री तुषार कांत पांडे ने की इस बैठक मे जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए डी आर यू सी सी मेम्बर सौरभ ठाकुर के द्वारा जिले के विकास से संबंधित माँगे उठाई गई जो निम्नानुसार है।
1.नागपुर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों के दिशा बदलने का कार्य किया जाता है उन ट्रेनो को बाया-आमला-परासिया-छिन्दवाडा-भंडारकुंड-भिमालगोदी-इतवारी होते हुए चलाया जाये जिनकी सुची निम्नलिखित है।
1.गाड़ी संख्या 12405/12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसा वल गोंडवाना एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए आमला नागपुर के बीच वाया परासिया-छिन्दवाडा-भंडारकुंड भिमालगोंदि इतवारी होते हुए किया जाये एवं उक्त ट्रेन का विस्तार भुसावल से करके वाया जलगांव अमलनेर नंदुरबार उधना आनंद नाडियाड अहमदाबाद साबरमती गान्धीग्राम बोटाड होते हुए भावनगर तक चलाया जाये इसके जबाब मे रेलवे के आपरेटिंग विभाग ने बताया कि किसी यात्री गाड़ी के मार्ग मे परिवर्तन करना रेल्वे बोर्ड के अधीन एक नीतिगत मामला है छिन्दवाडा-भंडारकुंड-भिमालगोंडी इतवारी खंड दक्षिण पुर्व मध्य रेल्वे के अधिकार क्षेत्र मे आता है भुसावल जलगांव खंड भुसावल मंडल के अधीन एवं अमलनेर भावनगर खंड पश्चिम रेल्वे के अधिकार क्षेत्र मे आता है उपरोक्त गाड़ियो को आमला छिन्दवाडा भंडारकुन्ड भिमालगोडी इतवारी से चलाने से नागपुर आमला के बीच स्टेशनो के यात्रियों को असुविधा हो सकती है जिस कारण यात्रियो मे असंतोष पैदा हो सकता है।
2.ट्रेन नम्बर 18237/18238 छत्तीसगढ एक्सप्रेस को बिलासपुर से अमृतसर वाया भंडारकुंड भिमालगोडी छिन्दवाडा परासिया आमला चलाया जाये इसमे रेल्वे के आपरेटिंग विभाग ने जबाब दिया कि ये रेल्वे बोर्ड के अधीन एक नीतिगत मामला है।
3.ट्रेन नम्बर 20917/20918 इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस को भी बाया छिन्दवाडा परासिया भंडारकुंड भिमलगोदी चलाने की मांग रखी।
4.छिन्दवाडा रेल्वे स्टेशन से प्रतिदिन पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 19344 छिन्दवाडा से इंदौर संचालित होती है इस ट्रेन मे 3Ac का एक ही कोच रहता है इसमे 3 AC और 2AC के दो दो कोच रेल्वे द्वारा बढ़ाया जाना चाहिये ये ट्रेन मध्य रेल्वे के परासिया,जामई,नवेगांव स्टेशनो से जाती है इसके जबाब मे रेल्वे के आपरेटिंग विभाग ने बताया कि किसी यात्री गाड़ी के डिब्बो का विन्यास,रेल्वे बोर्ड के अधीन एक नीतिगत मामला है गाड़ी क्रमांंक 19344/19343 इंदौर सिवनी-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस का प्राथमिक रखरखाव इंदौर -रतलाम मंडल पश्चिम रेल्वे द्वारा किया जाता है उपरोक्त गाड़ी मे कोचेस बढ़ाना पश्चिम रेल्वे पर निर्भर करता है।
5.आदर्श नगर मध्य रेल्वे के अंतर्गत आने वाले रेल लाईन के फाटक क्रमांक 16 के अंडरपास मे बरसात के पानी आ जाने से आवागमन बाधित होता है इसके मार्ग मे भी बड़े बड़े गड्ढे हो गये है जिनके कारण इनमे पानी भरा रह रहा है दूसरी तरफ इसके पास ही कृष्णापूरम और कई नई कालोनियो का विकास हो चुका है हजारो बुजुर्ग,विधार्थी इस रास्ते से जाते है क्योकि शहर मे जाने का ये ही एकमात्र रास्ता है लगभग प्रतिदिन यहां आमजन दुर्घटना का शिकार होते है इसके जबाब मे रेल्वे के इन्जीनियरिंग विभाग ने बताया कि पी सी 16 के पास के LHS मे डैनेज सिस्टम बनाया गया है फिर भी अगर वहां पानी जमा हो रहा है तो इसके निराकरण के लिये रेल्वे व्यवस्था बनाएगा साथ ही रेल्वे द्वारा बारिश के बाद रोड की मरम्मत की जायेगी इस मीटिंग का संचालन मध्य रेल्वे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने किया मंडल के सभी डी आर यू सी सी मेम्बर व मंडल के सभी वरिष्ठ रेल अधिकारी इस बैठक मे उपस्थित रहे।



