Chindwara News : झीरिया केरिया घूड़लादेव में गायत्री परिवार के द्वारा गांव की सुख समृद्धि के लिए मौन गायत्री महामंत्र जाप किया
चौरई में आयोजित होने वाली रामभद्राचार्य श्री की रामकथा का आमंत्रण दिया
छिंदवाड़ा : चौरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झीरिया केरिया घुड़लादेव मैं आज 10:00 से 4:30 तक अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा दिनेश देशमुख जिला समन्वयक भरत प्रजापति सौसर चिपड़े गुरुजी मनोहर जी सीएल साहू हिम्मत सिंह बघेल जगदीश चोरिया प्रकाश सनोडीया रखी लाल साहू ओमकार वर्मा के द्वारा ग्राम में मौन गायत्री महामंत्र का जाप एवं सामूहिक प्रार्थना गांव एवं क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्रामीण जनों सहित ग्राम के सरपंच भागीरथी वर्मा दिनेश वर्मा जनपद सदस्य छत्रपति सोनी आशाडूलाल वर्मा जगत वर्मा राधेश्याम खंडाले भूरा लाल जी नेमीचंद वर्मा पप्पू विश्वकर्मा लक्ष्मण वर्मा विष्णु वर्मा सहित ग्रामीण जनों ने भी भाग लिया इसी बीच कार्यक्रम के पश्चात श्री रामभद्राचार्य जी की रामकथा चौरई में आयोजित की जा रही है जिस के संबंध में रामेश्वर रामटेक के पीठाधीश्वर अजय भैया जी रामदास महाराज के साथ नेता संजय सक्सेना संजय पटेल दिलीप बर्मा ऋषि पटेल सचिन वर्मा मुकेश वर्मा मेहताप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित होकर उक्त आशय की जानकारी प्रदान की और सभी ग्राम वासियों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया जिस पर ग्रामीण जनों ने अपनी सहमति प्रदान की।



