बैतूल
Betul News : जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष से अभद्रता की शिकायत, जयस कार्यकर्ताओं ने आमला थाना प्रभारी से की कार्यवाही की मांग
Betul News: Complaint of indecency with Jais Block Vice President, Jais workers demand action from Amla police station in-charge
Betul News : (बैतूल)। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष से दुर्व्यवहार करने के मामले में जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे के नेतृत्व में जयस कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी आमला को शिकायत आवेदन सौंपा।
शिकायत आवेदन में कार्यकर्ताओं ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया कि विगत 28 जुलाई को ग्राम मोरनढाना में जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष आमला सुनील उईके के साथ बोड़खी चौकी के पुलिस आरक्षक संतोष, पवन, मनोज डेहरिया के द्वारा जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की गई। वजह पूछने पर ब्लॉक उपाध्यक्ष की शर्ट फाड़ दी, मोबाइल छीन लिया गया। जयस संगठन ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शीघ्र अति शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।



