बैतूल
बाबा महाकाल का हुआ अद्भुत श्रृंगार
छिंदवाड़ा : सावन का महीना बड़ा ही पवित्र माना जाता है। जिसमें भक्त बाबा महाकाल को अपने तरीके से मनाने में लगे रहते हैं। हिंदू धर्म के मानने वालों में सावन का महीना बड़ा ही विशेष रहता है। उसी को देखते हुए महाकाल मंदिर मोक्ष धाम में भगवान भोलेनाथ का सफेद मोती की माला और रुद्राक्ष की माला से भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार में हजारों की संख्या में मोती की माला अर्पित की गई मंदिर समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा यह श्रंगार किया गया महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सावन सोमवार में हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है एवं भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।



