बैतूल

CHHINDWARA NEWS : योजना बंद करने संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद भी झूठ बोलते हैं और केंद्रीय मंत्रियों से भी झूठ बुलवाते हैं : गुंजन शुक्ला

छिंदवाड़ा : कल छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपनी सभा में दिए गए बयान कि कांग्रेस सरकार ने संबल योजना बंद कर दी थी उक्त बयान के संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद भी झूठ बोलते हैं और अपने केंद्रीय मंत्रियों से भी झूठ बुलवाते हैं । श्री शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के द्वारा लगाए गए प्रश्न के जवाब में जानकारी देते हुए कहती है कि संबल योजना जो दिनांक 1 अप्रैल 2018 से शुरू की गई है तब से निरंतरित है अर्थात लगातार चल रही है । इसी प्रकार सूचना के अधिकार से जानकारी मांगने पर भी सरकार के अधिकारी यह लिख कर देते हैं कि कांग्रेस सरकार के 15 महीने में संबल योजना बंद नहीं की गई थी । यह सब जानते बूझते हुए भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के नेता गण लगातार झूठ बोल रहे हैं उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया की योजना बंद करने के नाम पर झूठ बोलना बंद करें । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा का एक ही मंत्र है झूठ बोलो, रोज बोलो, चिल्ला चिल्ला कर बोलो । लेकिन जनता अब समझदार हो गई है और भाजपा सरकार उनके मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के छलावे में आने वाली नहीं है । श्रीमान संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ गुंजन शुक्ला (अधिवक्ता ) संभागीय प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 9424739996, सलग्न – 1. विधानसभा में सरकार के द्वारा दी गई जानकारी . 2. सूचना के अधिकार के आवेदन से प्राप्त जानकारी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button