बिज़नेस

PMSBY : मात्र 20 रुपए में 2 लाख तक फायदा, जानें क्या है सरकार की यह योजना? कैसे कर सकते अप्लाई

PMSBY: Benefit up to 2 lakhs in just 20 rupees, know what is this scheme of the government? how can apply

PMSBY : मात्र 20 रुपए में 2 लाख तक फायदा, जानें क्या है सरकार की यह योजना? कैसे कर सकते अप्लाई

PMSBY : देश के गरीब तबकों के लिए सरकार कई योजना चल रही है। कई ऐसी योजनाएं हैं, जो हर किसी के लिए फायदेमंद होती है। सरकार ने 2015 में शुरू की एक ऐसी ही योजना है। जो महज ₹20 में आपको 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस कर देती है। इस योजना में बीमा धारक ₹20 खर्च कर 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस पाने का हकदार हो जाता है। 2015 से अब तक लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

क्या है (PMSBY) योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना शुरू की थी। यह योजना पहले 12 रुपए में 2 लाख का कवर देती थी, लेकिन 2022 के बाद इसका प्रीमियम बढ़ाकर ₹20 कर दिया गया है। अब ₹20 में 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस सरकार की तरफ से दिया जाता है। यह किसी भी निजी और सरकारी बैंक में उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना अनिवार्य है। बैंक खाते के जरिए आप किसी भी निजी या सरकारी बैंक में जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वही आप ग्राहक सेवा मित्र या बैंक मित्र की मदद से भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button