बैतूल
Betul News : संगीतमय सुंदरकांड का पाठ के साथ संपन्न हुआ महिला शक्ति का मिलन समारोह
Betul News : Meeting ceremony of women power concluded with recitation of musical Sunderkand
जिला किराड़ समाज महिला संगठन बैतूल के तत्वावधान में हुआ आयोजन

Betul News : (बैतूल)। जिला किराड़ समाज की महिला संगठन बैतूल के तत्वावधान में किराड़ समाज मंगल भवन मुलताई में समाज की मातृशक्ति का मिलन समारोह आयोजित किया गया। किराड़ समाज जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिमैय्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप यज्ञ करके किया गया।
दीपयज्ञ के बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिले भर से किराड़ समाज की मातृशक्ति पहुंची। मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी मातृशक्तियों ने संकल्प लिया कि जिले भर की महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगे एवं महिला उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के प्रति सभी महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिमैया, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नरवरे, महामंत्री श्रीमती लता झपाटे, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता डढोरे, श्रीमती सरिता सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सूर्यवंशी, श्रीमती मंगला चौहान, श्रीमती लता गढ़ेकर, संगठन मंत्री श्रीमती सुनीता गढेकर, प्रचार मंत्री श्रीमती हीरा झाड़े, कार्यकारणी सदस्य श्रीमती मालती पटैय्या, श्रीमती उमा सूर्यवंशी, श्रीमती बेला अमरूते, किरण खाकरे, श्रीमती चंद्रा गढेकर सहित जिले की अनेक मातृशक्ति उपस्थित रही।



