छिंदवाड़ा

Chhindwara News : मील के पत्थर से टकराया युवक हुई मौत तीसरा कार्यक्रम से लौट रहा था मृतक पुलिस कर रही जांच

Chhindwara News : The youth collided with the milestone, died, the deceased was returning from the third program, the police is investigating

छिंदवाड़ा : देहात थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक थावड़ी शिवपुरी से पारिवारिक कार्यक्रम से गांव लौट रहा था। इसी दौरान सोमाढाना के पास मील के पत्थर से टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद पिता रोशन धुर्वे उम्र 33 वर्ष फोकट नगर का रहने वाला है। वह रिश्तेदार के यहां तीसरा के कार्यक्रम में शिवपुरी गया हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय सोमाढाना के पास उसकी बाइक एक पत्थर से टकरा गई। एक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया सूचना पर पहुंची 108 से घायल को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button