छिंदवाड़ा
Chhindwara News :वेट लिफ्टिंग में प्रतिभागियों का संभाग स्तर के लिए चयन
Chhindwara News : Selection of participants for divisional level in weight lifting
छिंदवाड़ा : जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड वाइड जिम छिन्दवाड़ा में किया गया। जिसमें बालाजी पब्लिक स्कूल के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में यश चौहान, तनिष्क करोसिया, दीपक राजपुरोहित, उदित श्रीवास, अनुज साहू, रौनक साहू, हर्ष चौबे, प्रशांत सूर्यवंशी एवं बालिका वर्ग में आयुषी साहू, तनिष्क करोसिया, राजश्री शुक्ला, नैनसी श्रीवास विजयी होकर संभाग स्तर के लिए चयनित हुए।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू एवं एसोसिएट डायरेक्टर श्री बी अभिषेक नायडू ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। टीम की प्रतिभागिता में प्रशिक्षक श्री संतोष करोसिया एवं विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री जयंत बुरुजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।



